दीपावली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर हैं। जहां वे बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। पीएम ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि 24 अक्टूबर को मैं अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं से संवाद करूंगा। इसमें शामिल होने के लिए मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करता हूं। आपके पास कोई सुझाव या प्रश्न हो तो उसे नमो ऐप पर साझा कर सकते हैं।
![](https://i0.wp.com/nvr24.com/wp-content/uploads/2019/10/PM-MODI.jpg?w=1200)
24 अक्टूबर को मैं अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं से संवाद करूंगा। इसमें शामिल होने के लिए मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करता हूं। आपके पास कोई सुझाव या प्रश्न हो तो उसे नमो ऐप पर साझा कर सकते हैं।
बीजेपी मुख्यालय से पीएम मोदी के संवाद कार्यक्रम की सूचना मिलते ही वाराणसी संसदीय सीट में आने वाली पांच विधानसभा के विधायकों की ओर से कार्यकर्ताओं को एसएमएस और वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर जानकारी दी जा रही है। कार्यकर्ता संवाद में भाग लेने के साथ कार्यक्रम से पहले अपने सुझाव या प्रश्न दे सकते हैं।
पीएम मोदी ने शाह को दी जन्मदिन की बधाई
पीएम मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मंगलवार को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीघार्यु जीवन की कामना की है।
![](https://i0.wp.com/nvr24.com/wp-content/uploads/2019/10/Capture-22.jpg?w=1200)
कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।
पीएम मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कर्मठ अनुभवी कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्म दिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीघार्यु करै और सदा स्वस्थ रखे