मोदी और बीजेपी के सोचने से कांग्रेस का सफाया नहीं – अशोक गहलोत

दिल्ली में गहलोत ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस मुक्त भारत के बारे में बात करते थे। लेकिन गुजरात विधानसभा चुनावों के बाद कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव हुए, जहां लोगों ने उन्हें सबक सिखाया है।

गहलोत ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने भारत को आजादी दिलाई। जवाहर लाल नेहरू जैसे पार्टी के नेता जेल गए। महात्मा गांधी के नेतृत्व में हमने संघर्ष किया। देश की जो वर्तमान स्थिति है, वह कांग्रेस के योगदान के कारण है। मोदी जब विदेशों में जाते हैं तो उन्हें जो सम्मान मिलता है, यह पिछले 70 सालों की उपलब्धि के कारण है।

उन्होंने कहा कि लोगों को देश की अर्थव्यवस्था की हालत पता है। लोग रोजगार खो रहे हैं, व्यापार प्रभावित हो रहा है। जनता इसे कितना बर्दाश्त करेगी। हम सभी राष्ट्रवादी हैं, लेकिन जिस तरह से वे (मोदी) प्रोजेक्ट कर रहे हैं और काम कर रहे हैं, लोग अब उनका साथ छोड़ देंगे।

राजस्थान में मंगलवार को 49 शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के रिजल्ट घोषित हुए। इस पर गहलोत ने कहा कि परिणाम उम्मीद के मुताबिक थे। लोगों ने सरकार के कामकाज और पार्टी में विश्वास को दोहराया है। कांग्रेस ने शहरी स्थानीय निकायों में 2,105 में से 965, जबकि बीजेपी 736 वार्ड में जीती।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि भारत से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का डीएनए देश के संस्कृति और मूल्यों से मेल खाता है। लोगों को यह बात समझ आने लगी है कि बीजेपी नेता क्या कहते हैं और क्या करते हैं। जनता ने उन्हें खारिज करना शुरू कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1