बलिया में पराली जलाने पर सात किसानों को नोटिस, 28 हजार रुपए का लगा जुर्माना

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायु प्रदूषण की समस्या के मद्देनजर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न जिलों में पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने अब पराली जलाने वाले किसानों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। वहीं नोटिस के बावजूद पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इसी क्रम में बलिया में भी 7 किसानों के खिलाफ पराली जलाने के जुर्म में जुर्माना लगाया गया है।

अपने खेतों मे पराली जला रहे नरही थाना क्षेत्र के 7 किसानों के ऊपर एसडीएम सदर ने 28 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं जुर्माना की नोटिस मिलने के बाद किसानों के साथ थाना क्षेत्र के सभी किसानों में हड़कंप मच गया है। इस दौरान एसडीएम सदर अश्वनी श्रीवास्तव ने बताया कि मनाही के बावजूद भी अब आगे से पारली जलाने वाले किसानों पर जुर्माने के साथ ही सजा की कार्रवाई भी हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1