इंदौर में नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 140 करोड़ लोगों को विकास से जोड़ा है। उन्होंने पीएम मोदी को विश्व का सर्वमान्य नेता बताया। वहीं, विपक्ष पर तंज कसते हुए नवीन ने कहा कि जब विपक्ष राजनीति में व्यस्त था, तब उनकी पार्टी समाज को एकजुट करने और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का काम कर रही थी।
नितिन नबीन ने विपक्ष पर बोला हमला
इंदौर के एक कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने BRICS समिट को लेकर विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब भारत समिट में अपनी छाप छोड़ रहा था, तब विपक्ष सिर्फ मेन्यू देखने में व्यस्त था। इस दौरान नवीन ने मध्य प्रदेश सरकार की ‘स्वामित्व योजना’ का शुभारंभ किया और हितग्राहियों को मुफ्त भूमि स्वामी अभिलेख (रजिस्ट्री) वितरित किए।
शशि थरूर ने दी पीएम मोदी को बधाई
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। थरूर ने कहा कि उनकी शुभकामनाएं हैं कि प्रधानमंत्री आगे भी देश की निरंतर सेवा करते रहें।
पक्ष विपक्ष के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें देश-विदेश से शुभकामनाएं मिल रही हैं। सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी। केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और अमित शाह सहित कई नेताओं ने पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। विदेशों से आए संदेशों के अलावा बॉलीवुड सितारों ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

