भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 30 गेंदों में शतक जड़कर रोहित शर्मा का करीब 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। अभिषेक ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन इसके बाद अफगान गेंदबाजों पर जमकर बरसे और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
T20I क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज
•अभिषेक शर्मा – 30 बनाम •अफगानिस्तान
•रोहित शर्मा – 35 बनाम श्रीलंका
•अभिषेक शर्मा – 37 बनाम इंग्लैंड
•संजू सैमसन – 40 बनाम बांग्लादेश
अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में लगाया गया शतक T20I इतिहास का तीसरा सबसे तेज सैकड़ा बन गया। अरुण जेटली स्टेडियम में उन्होंने महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद सिर्फ 14 गेंदों में 50 रन और जोड़कर सेंचुरी पूरी कर ली। इस तूफानी पारी के दौरान अभिषेक ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
T20I क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक
•27 – साहिल चौहान (एस्टोनिया)
•29 – मुहम्मद फहाद (तुर्की)
•30 – अभिषेक शर्मा (भारत)
•33 – जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (नामीबिया)
•33 – सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
•33 – फिन एलन ( साउथ अफ्रीका)
रिकॉर्डतोड़ शतक के बाद अभिषेक शर्मा ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। राशिद खान की गेंद पर बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने कैच पकड़ लिया। अभिषेक ने 34 गेंदों में 108 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। यह T20I में उनका दूसरा मौका है, जब उन्होंने एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी अभिषेक के नाम है, जिन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 13 छक्के जड़े थे।

