narendra modi mann ki baat

Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले -वैश्विक महामारी के समय में भी देश में बढ़ी स्टार्टअप की संख्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में स्टार्टअप की संख्या लगातार बढ़ रही है। खास बात यह है कि वैश्विक महामारी के समय में भी देश में स्टार्टअप की संख्या बढ़ी है। देश में यूनिकॉर्न की संख्या 100 के पार जा चुकी है। मुझे इस बात का गर्व है कि भारत में बहुत से ऐसे मेंटर्स हैं, जिन्होंने स्टार्ट अप को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। वहीं, भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज उज्जैन दौरे पर जाएंगे। राष्ट्रपति कोविंद यहां महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। इसके अलावा भारत और बांग्लादेश के बीच रेल यातायात एक बार फिर से हो गया है। कोविड -19 (Covid-19) महामारी के कारण पिछले करीब दो सालों से ज्यादा वक्त से दोनों देशों के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित थीं। भारत में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 2,828 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,035 ठीक हुए और 14 मौतें हुईं है।


PM मोदी ने उत्तराखंड की कल्पना का किया जिक्र
PM Modi ने उत्तराखंड के जोशीमठ की रहने वाली कल्पना का जिक्र किया। पीएम (PM) ने कहा कि कल्पना ने हाल ही में कर्नाटक में अपनी 10वीं की परीक्षा पास की है, लेकिन उनकी सफलता की खास बात ये है कि उन्हें कुछ समय पहले तक कन्नड़ा भाषा भी नहीं आती थी, उन्होंने 3 महीने में कन्नड़ा भाषा सीखी और 92 नंबर भी लेकर आई। कल्पना उत्तराखंड के जोशीमठ की रहने वाली है, वे पहले टीबी से पीड़ित रही और तीसरी कक्षा में उनकी आंखों की रोशनी भी चली गई। कल्पना बाद में मैसूर की रहने वाली प्रोफेसर तारामूर्ति के संपर्क में आई जिन्होंने उनकी मदद की।


पीएम मोदी (PM Modi) ने मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, हाल ही में देश ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जो हम सभी को प्रेरित करती है। आप लोग क्रिकेट के मैदान पर किसी बैट्समैन की सेंचुरी सुनकर खुश होते होंगे, लेकिन भारत ने एक और मैदान में सेंचुरी लगाई है। इस महीने 5 तारीख को देश में यूनिकॉर्न की संख्या 100 के आंकड़े तक पहुंच चुकी है। एक यूनिकॉर्न यानी कम से कम साढ़े 7 हजार करोड़ का स्टार्टअप होता है. इन यूनिकॉर्न्स का कुल वैल्युएशन 25 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है । ये बात हर भारतीय के लिए गर्व करने की बात है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि, हमारी पहचान अलग-अलग भाषा और खानपान है। हमें ये विविधता राष्ट्र के रूप में एकजुट रखती है। इस दौरान उन्होंने मूल रूप से उत्तराखंड के जोशीमठ की कल्पना का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि, कल्पना आज अपनी मेहनत से हम सबके लिए एक उदाहरण बन गई है। वो पहले टीवी से पीड़ित रही और तीसरी कक्षा में उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई। कल्पना ने हाल ही में कर्नाटक में अपनी 10वीं की परीक्षा पास की है। हैरानी इस बात की है कि उन्होंने 3 महीने में कन्नड़ भाषा सीखी और 92 अंक प्राप्त किए।

केदरानाथ में गंदगी फैला रहे लोग
मन की बात (Mann Ki Baat) में पीएम मोदी (PM Modi) ने उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, केदारनाथ में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रह हैं। लोग इस यात्रा के सुखद अनुभव शेयर कर रहे हैं। लेकिन मैंने ये भी देखा कि श्रद्धालु केदारनाथ में कुछ यात्रियों की फैलाई गई गंदगी से काफी दुखी भी हैं. सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने अपनी बात रखी है। हम पवित्र यात्रा में जाएं और गंदगी का ढेर हो, ये अच्छी बात नहीं है। लेकिन इस बीच कई लोग ऐसे हैं जो दर्शन के साथ-साथ सफाई अभियान में भी जुटे हैं। कई संस्थाएं भी वहां काम कर रही हैं। हमारे यहां जैसे तीर्थ यात्रा का महत्व है, वैसे ही तीर्थ सेवा का भी महत्व बताया गया है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1