Pitru Paksha 2022

Pitru Paksha 2021: पितृपक्ष के दिनों में न करें ये काम,वरना हो सकते हैं परेशान

Pitru Paksha 2021: हिंदू धर्म में Pitru Paksha का विशेष Importance होता है। इस वर्ष Pitru Paksha की शुरुआत 20 सितंबर से होने जा रही है। Pitru Paksha के इन 15 दिनों में हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं और पितरों के श्राद्ध और तर्पण करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इन दिनों हमारे पितृदेव स्वर्गलोक से धरती लोक में अपने परिजनों से मिलने आते हैं। इसलिए इन विशेष दिनों में कुछ कामों को करने से बचना चाहिए, जिससे पितरों के मान-सम्मान में किसी तरह की कमी न हो। वह काम कौन से हैं आइये जानते हैं।

पितृपक्ष के दिनों में मांस, मछली, शराब जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दिनों तामसिक भोजन की जगह सात्विक भोजन करना चाहिए और लहसुन व प्याज के सेवन से भी दूर रहना चाहिए।

Pitru Paksha में पान-तम्बाकू जैसी चीजों से भी दूरी बना कर रखना चाहिए। साथ ही धूम्रपान और मदिरापान भी नहीं करना चाहिए।
घर का वह व्यक्ति जो श्राद्ध संस्कार कर रहा है उसको ब्रह्मचर्य का पालन भी सख्ती के साथ करना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष के दिनों में दरवाज़े पर आये किसी भी व्यक्ति या पशु-पक्षी का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इन दिनों में आपके पितृदेव किसी भी रूप में आ सकते हैं। इसलिए दरवाज़े पर आने वाले हर व्यक्ति और पशु-पक्षी का आदर करें और उसको भोजन ज़रूर करवाएं।
Pitru Paksha में कांच के बर्तनों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इन दिनों स्वयं और ब्राह्राणों का भोजन अगर आप पत्तल में करवाएंगे तो ऐसा करना श्रेष्ठ माना गया है।
Pitru Paksha के दिनों में घर के मुखिया या कर्मकांड करने वाले व्यक्ति को अपने बाल और नाखून नहीं कटवाने चाहिए। न ही शेव ही करवानी चाहिए।
Pitru Paksha के दिनों में लौकी, खीरा, चना, दाल, जीरा, नमक और सरसों का साग जैसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
पितृपक्ष में शादी, मुंडन, सगाई जैसे किसी भी शुभ कार्य को नहीं करना चाहिए. न ही इन दिनों में शुभ कार्यों के लिए शॉपिंग ही करनी चाहिए.
श्राद्ध से जुड़े संस्कार कभी भी शाम या रात के समय नहीं करने चाहिए। इन कार्यों को दिन के उजाले में ही संपन्न करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1