Phillipines

फिलीपींस: भूकंप-सुनामी के कारण 19 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल, रिक्टर स्केल पर 7.8 रही तीव्रता

फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में सोमवार सुबह 7.8 मैग्नीट्यूड का एक जोरदार भूकंप आया। इसके बाद समुद्री तटों पर आई सुनामी से भी नुकसान हुआ है। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ इलाके में था। भूकंप के चलते बिजली गुल होने की खबर है और लोगों से ऊंची जगहों पर जाने की अपील की गई है। भूकंप और सुनामी के कारण 19 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सुनामी के कारण 1 मीटर समुद्र तट पर एक मीटर ऊंची लहरें उठीं।

फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का सेंटर मिंडानाओ द्वीप पर जनरल सैंटोस शहर से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में, 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 7:37 बजे आया। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने लोगों से फिलीपींस के उन इलाकों में तुरंत ऊंची जगहों पर जाने की अपील की, जहां सुनामी का खतरा है, और इंडोनेशिया और मलेशिया के अधिकारियों ने भी अपने पास के तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी की।

इंडोनेशिया-मलेशिया में भी सुनामी का खतरा
पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने कहा कि फिलीपींस के कुछ तटों पर 3 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें उठ सकती हैं। इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। फिलीपीन इंस्टीट्यूट के हेड टेरेसिटो बैकोलकोल ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, “हम लोगों को ऊंची जगहों पर जाने या और अंदर जाने की सलाह देते हैं।” ताइवान, जापान, गुआम, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत महासागर के कई द्वीप देशों और इलाकों में छोटी सुनामी लहरें आ सकती हैं।

रिंग ऑफ फायर पर स्थित है फिलीपींस
इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मालुकु प्रांतों में रहने वालों ने भूकंप के झटके महसूस किए। फिलीपींस दुनिया के सबसे ज्यादा आपदाओं से प्रभावित देशों में से एक है। यह देशे अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोटों की चपेट में आता है। यह प्रशांत महासागर के चारों ओर भूकंपीय दरारों के एक गोले पर स्थित है। इसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। इस द्वीपसमूह पर हर साल लगभग 20 टाइफून और ट्रॉपिकल तूफान भी आते हैं।

तीन बार महसूस हुए जोरदार झटके
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार सुबह 5.07 बजे से लेकर 6.25 बजे के बीच भूकंप के तीन जोरदार झटके महसूस किए गए। पहले भूकंप की तीव्रता 7.7 थी। यह सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर महसूस किया गया। भूकंप के केंद्र की गहराई धरती की सतह से 93 किलोमीटर नीचे थी। दूसरा झटका 5 बजकर 18 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 थी। इसका केंद्र जमीन में 79 किलोमीटर गहरा था। तीसरा भूकंप 6 बजकर 25 मिनट पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 रही और केंद्र 76 किलोमीटर नीचे था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1