फ‍िलीपींस में लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने वालों को गोली मारने के आदेश

भारत समेत दुनिया के कई देशों में coronavirus के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दुनिया के कई मुल्‍कों ने लॉकडाउन की घोषणा की है। हालांकि, लोग लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। अब फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते (Rodrigo Duterte) ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्‍होंने सेना और पुलिस को निर्देश दिया है कि दूसरों की जान को आफत में डालनेवालों को शूट कर दिया जाए।

राष्ट्रपति Rodrigo Duterte ने लोगों द्वारा लॉकडाउन का पालन नहीं करने और स्वास्थ्यकर्मियों से दुर्व्यवहार की रिपोर्टें सामने आने के बाद यह सख्‍त रुख अख्‍त‍ियार किया है। उन्‍होंने लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी के लिए लॉकडाउन और क्‍वारंटाइन के नियमों का पालन करना जरूरी है। लॉकडाउन में समस्या पैदा करना और मेडिकल स्‍टॉफ से दुर्व्यवहार करना एक गंभीर अपराध है जिसे बर्दाश्‍त नहीं किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि दूसरों की जान को खतरे में डालनेवालों को शूट कर दिया जाए।

दरअसल, बुधवार को मनीला में सरकारी खाद्य सहायता की व्यवस्था के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद राष्‍ट्रपति दुतेर्ते ने स्वास्थ्य कर्मियों से दुर्व्यवहार और अधिकारियों से उलझने को बड़ा जुर्म करार दिया और समस्‍या पैदा करने वालों को गोली मारने के आदेश जारी किए। उल्‍लेखनीय है कि Coronavirus के 2,311 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि 96 लोगों की मौत हो चुकी है। यही नहीं पिछले तीन हफ्तों से संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1