मलाला यूसुफजई के नाम एक और उपलब्धि, प्रियंका ने खास अंदाज में दी बधाई

पाकिस्तानी मूल की कार्यकर्ता और सबसे कम उम्र में शांति का नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के नाम एक और उपलब्धी जुड़ गई है। बता दें मलााल यूसुफजई ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से फिलॉसफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ले ली है। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मलाला को खास अंदाज में बधाई दी है। बता दें प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाला के साथ खुद की एक फोटो पोस्ट की, जिसके साथ प्रियंका चोपड़ा ने एक कैप्शन भी लिखा कि, “हैप्पी ग्रेजुएशन, मलाला! आपका फिलॉसफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ऑक्सफोर्ड से डिग्री लेना एक उपलब्धि है। मुझे बहुत गर्व है।”

आपको बता दें, पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और लड़कियों के शिक्षा के अधिकार पर आवाज उठाई थी। जिसे दबाने के लिए तालिबान ने स्कूल से घर लौट रही मलाला के सिर में गोली मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की थी। ब्रिटेन में लंबे इलाज के बाद वो ठीक हुईं और एक बार फिर अपने अभियान में जुट गईं। सबसे कम उम्र में शांति का नोबेल जीतने वाली मलाला आतंकवादियों के बच्चों को भी शिक्षा देने की पक्षधर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1