पीएम मोदी के बर्थडे पर पाक मंत्री का शर्मनाक ट्वीट

पीएम मोदी मंगलवार को अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में देश-दुनिया के सभी नेता उन्हें ढेरों बधाइंया दे रहे हैं। लेकिन अपने नापाक इरादों पर पानी फिरने के बाद पाकिस्तान के मंत्री ने एक बेहद ही शर्मनाक ट्वीट किया है।

पाक के विज्ञान मंत्री ने पीएम मोदी के बर्थडे पर ट्वीट कर अपनी थू-थू करा ली। मंत्री के इस ट्वीट के बाद उनके अपने लोग उनके इस शर्मनाक ट्वीट की आलोचना कर रहे हैं। वहीं एक ट्वीटर यूजर ने लिखा क्या आपको कोई दूसरा काम नहीं है।

फवाद के इस ट्वीट की जमकर आलोचना हो रही है। ट्विटर पर कुछ लोग फवाद की मौज लेते हुए मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। पाकिस्तान के पढ़े-लिखे तबके ने इस तरह के शब्द के इस्तेमाल पर पाकिस्तान के मंत्री को लोगों ने खूब लताड़ लगाई है। ऐसा ही एक ट्वीट पाकिस्तानी पंजाब की एक प्रोफेसर के ट्विटर हैंडल से आया। उन्होंने अपने शब्दों में पाकिस्तान के मंत्री और इमरान खान की सरकार को नसीहत भी दी है।

आयशा अहमद ने लिखा कि जहालत है, एक मिनिस्टर की सीट पर पाकिस्तान सरकार के प्रतिनिधि एक स्वतंत्र देश के प्रधानमंत्री को क्या कमेंट कर रहे हैं। इतनी दुश्मनी दिखानी है तो तकनीक में, लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा करो। बुरे अल्फाज में स्पर्धा करके विनर होना कोई सम्मान नहीं है मिस्टर मिनिस्टर।’

खास बात यह है कि पाकिस्तान के लोग भी फवाद की इस हरकत की निंदा कर रहे हैं। कराची के एक यूजर ने लिखा, ‘आपको कोई काम नहीं दिया है खान साहब (पाक पीएम इमरान खान) ने, जो सुबह-सुबह जाहिलों से ट्वीट स्टार्ट कर दिए….’

जानकारी के मुताबिक इससे पहले भारत के चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चांद की सतह से मात्र 2 किमी दूरी पर आकर खो जाने पर देश ही नहीं पूरी दुनिया के लोगों ने निराशा व्यक्त की थी। निराशा के इस माहौल में भी पाकिस्‍तान के राजनेता अपनी दुश्मनी निकालने और जहर उगलने से बाज नहीं आ रहे थे। जम्‍मू-कश्‍मीर में आर्टिकल 370 के हटने के बाद निराश पाकिस्तान समझ नहीं पा रहा है वह क्या करे। ऐसे में पाक मंत्री फवाद चौधरी बस भारत पर तंज कसे ही जा रहे हैं। फवाद के इन ट्वीट पर उन्‍हें भारत ही नहीं पाकिस्‍तान से भी करारा जवाब मिला था।

चंद्रमा की सतह से ठीक पहले विक्रम के खो जाने के एक ट्वीट पर फवाद चौधरी ने लिखा, ‘जो काम आता नहीं, पंगा नहीं लेते ना….डियर इंडिया।’ फवाद चौधरी ने एक भारतीय ट्वीट पर रिप्‍लाई करते हुए लिखा, ‘सो जा भाई चंद्रमा की बजाय मुंबई में उतर गया खिलौना।’ पाकिस्‍तानी मंत्री फवाद चौधरी के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर कॉमेंट की बाढ़ सी आ गई थी। ट्वीटर यूजर्स आक्रोशित होकर कमेंट पर कमेंट किए जा रहे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1