coronavirus patient in Australia

ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, कई गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में शनिवार को सैकड़ों लोग Lockdown के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने आदेश का उल्लंघन करने पर 15 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया प्रांत Corona महामारी का हॉटस्पाट बना है। संक्रमण पर अंकुश लगाने के प्रयास में मेलबर्न में करीब पांच हफ्ते से Lockdown है। मेलबर्न में सड़कों पर उतरे करीब 200 प्रदर्शनकारियों ने ‘फ्रीडम’ और ‘ह्यूमन राइट्स मैटर’ जैसे नारे लगाए। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को घेर रखा था।

विक्टोरिया पुलिस ने एक बयान में बताया कि एक व्यक्ति को पुलिस पर हमले के आरोप में पकड़ा गया, जबकि बाकी प्रदर्शनकारियों को स्वास्थ्य संबंधी पाबंदियों के उल्लंघन पर गिरफ्तार किया गया। कुछ पर जुर्माना भी लगाया गया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और बायरॉन बे में भी विरोध प्रदर्शन किए जाने की खबर है। इस बीच, विक्टोरिया में शनिवार को 76 नए मामले पाए गए और 11 पीडि़तों की मौत हुई। अधिकारियों ने बताया कि पाबंदियों का ही परिणाम है कि विक्टोरिया में नए मामलों में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है।


दुनियाभर में Corona महामारी का संकट तेजी से बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर में Corona के मामले बढ़कर 2.668 करोड़ हो चुके हैं जबकि संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 874,218 पर पहुंच गया है। इससे बचाव के लिए दुनिया के कई देशों में वैक्सीन तैयार करने की कोशिशें तेज की गई हैं। दुनियाभर में करीब 170 वैक्सीन पर काम चल रहा है। 30 वैक्सीन का ट्रायल अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। इस बीच, WHO ने कहा है कि 2021 के मध्य से पहले वैक्सीन का सभी को वितरण शुरू होने की उम्मीद नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1