PRIYANKA GANDHI

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल! राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पहुंचे, हिरासत में अखिलेश-अभिषेक

दिल्ली में मंगलवार को चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। INDIA ब्लॉक के सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर मार्च निकालने पहुंचे। विपक्षी नेताओं की मांग थी कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया जाए।

मार्च के दौरान पुलिस ने संसद मार्ग के पास बैरिकेडिंग कर नेताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद विपक्षी सांसद सड़क पर धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी प्रदर्शन में शामिल रहे। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद राहुल गांधी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी बैरिकेड पर चढ़ गए। बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन परिसर के अंदर पहुंचे।

वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी और कई अन्य विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बैठाया। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई।

विपक्ष का आरोप है कि SIR और Form-6 से जुड़े बदलावों को लेकर मतदाताओं के अधिकार और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर, चुनाव आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी Form-6 के कथित बदलावों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की बात कही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1