CM Yogi Adityanath

विपक्षी दलों की सोच घटिया और इरादे खतरनाक-सीएम योगी

उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उप चुनाव की 7 सीट पर होने वाले मतदान को लेकर अपनी तैयारी जोरदार ढंग से शुरू कर दी है। सीएम Yogi Adityanath मुख्य मोर्चे पर हैं जबकि मंत्रियों को विधानसभा का प्रभार देकर क्षेत्र में रहने को कहा गया है।

सीएम Yogi Adityanath जौनपुर के मल्हनी के साथ ही देवरिया का दौरा कर चुके हैं जबकि प्रतिदिन वह एक विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद भी कर रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री Yogi Adity anathव प्रदेश अध्यक्ष Swatantra Dev Singh ने देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर वहां के मंडल, सेक्टर और बूथ के प्रमुख पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने हाथरस की घटना का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र करते हुए कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर हमला किया है। सीएम Yogi Adityanath ने कहा कि कुछ लोगों के डीएनए में ही विभाजन है। इन लोगों ने पहले देश बांटा अब लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जनता को विपक्ष की विभाजनकारी नीतियों से सावधान रहने की अपील की है। आज कांग्रेस, SP और BSP का बिना नाम लिए मुख्यमंत्री ने कहा है कि विपक्षी दलों की सोच घटिया और इरादे खतरनाक हैं। विभाजन इनके डीएनए में है। इसी सोच के तहत इन्होंने पहले देश को बांटा और अब जाति, संप्रदाय, मजहब और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने की फिराक में हैं। इनके लिए अपना खानदान का हित ही सर्वोपरि है, बाकी सब गौण। 15 वर्ष तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहने वाली बसपा और सपा के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता है। समय-समय पर इन दलों ने अपने हित में लोकतंत्र व संविधान का गला घोंटा है। इनका विकास सिर्फ नारों और भाषणों तक सीमित रहा है।


मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि विकास की असली शुरुआत तो छह वर्ष पहले केंद्र में PM नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा की सरकार बनने के साथ हुई। प्रधानमंत्री के ही मार्गदर्शन में काम उत्तर प्रदेश में हो रहा है। चौतरफा विकास के नाते BJP की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जनता में एक सकारात्मक भाव पैदा हुआ है। ऐसे में कोई चांस न देखकर इन दलों की नाखुशी अब हताशा में बदल चुकी है। लिहाजा यह सभी सरकार को बदनाम करने का हर हथकंडा अपना रहे हैं। इनके मंसूबे कभी पूरे होने वाले नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1974 से 2017 के बीच इंसेफेलाइिटस से पूर्वांचल के 50 हजार मासूमों की मौत हुई। मरने वालों में से अधिकांश गरीबों के बच्चे थे। कभी किसी ने आवाज नहीं उठाई। सिर्फ तीन वर्षों में हम इंसेफेलाइटिस को जड़ से समाप्त करने की ओर हैं।
क्यों बिकती गईं चीनी मिलें

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि देवरहवा बाबा की यह पावन धरती कभी चीनी का कटोरा रही है। यहां की सारी अर्थव्यवस्था गन्ने पर ही आधारित थी। उनसे पूछिए जिनके कार्यकाल में एक-एक कर मिलें बिकती गईं। उनको किन लोगों ने औने-पौने दाम पर बेच दिया। यहां की चीनी मिलों को मामला कोर्ट में है। फैसला होते ही पिपराइच व मुंडेरा की तरह देवरिया में भी आधुनिक चीनी मिलें बनेंगी। देवरिया में मेडिकल कॉलेज अगले वर्ष से शुरू हो जाएगा। जलनिकासी की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा। उन्होंने ने निवर्तमान विधायक जन्मेजय सिंह के असामियक निधन पर दुख जताया। इसके साथ ही विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को पूरा करने का भरोसा भी दिया।
विश्व में बढ़ा भारत का गौरव

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Swatantra Dev Singh ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव विश्व में बढ़ा है। वहीं मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा आज उत्तर प्रदेश में निवेश का एक सकारात्मक वातावरण बना है दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों की नजरें हमारे उत्तर प्रदेश पर हैं जापान और अमेरिका जैसे देशों ने यहां निवेश करने की योजना बनाई है लेकिन प्रदेश में हो रहे इस परिवर्तन से SP, BSP व कांग्रेस जैसे दल परेशान हैं। जिन कामों की यह दल कल्पना भी नहीं कर सकते थे वह काम साफ नियत और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में राज्य की BJP सरकार पूरा कर रही है।


यहां पर पिछली सरकारों में केवल अपने परिवार के विकास की चिंता थी जबकि वर्तमान सरकार में Yogi Adityanath के नेतृत्व में 24 करोड़ प्रदेश वासियों के विकास के लिए काम किया जा रहा है। विपक्ष के पास अब केवल झूठ का सहारा बचा है। वह जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को विपक्ष की इन कोशिशों को असफल करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में विजय के संकल्प के साथ प्रत्येक बूथ पर BJP की जीत सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगी के साथ संपर्क व संवाद स्थापित करना चाहिए।

Swatantra Dev Singh ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में BJP के बेमिसाल नेतृत्व और संगठन के समॢपत कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। BJP आज जिस बुलंदी पर है,उसके आधार आप ही हैं। यकीनन आप इस सिलसिले को आगे भी जारी रखेंगे। बैठक के शुरू में BJP के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह ने सबका स्वागत किया। देवरिया में BJP जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने आभार जताया। बैठक में सरकार के मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, श्रीराम चौहान और प्रांतीय मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी समेत बूथ, सेक्टर और मंडल के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1