OM Prakash Rajbhar

डिंपल का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा, ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश यादव?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय यूपी सरकार में पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी पर हमलावर हैं. सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर लगातार सपा चीफ अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं. जब अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर ओम प्रकाश राजभर से जुड़े विभाग के घोटाले का जिक्र किया तो इस पर ओम प्रकाश राजभर ने डिंपल यादव का जिक्र कर सपा चीफ को काफी-कुछ सुना डाला है.

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर लिखा-“खनन और गोमती रिवर फ्रंट का पैसा कहां खपा रहे हैं ये बात डिंपल, राम गोपाल यादव और अखिलेश यादव के अलावा ओम प्रकाश राजभर को भी पता है. एक खुलासे से आपकी ये हालत हो गई.फाइलों का पूरा पुलिंदा लेकर बैठा हूं. कांप क्यों रहे हो अखिलेश? आँख खोलते ही बलिया फोन मिला दिए न?”

क्या बोले थे अखिलेश यादव

बता दें कि पिछले कई दिनों से सपा चीफ अखिलेश यादव और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बीच सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. इसी बीच अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि टिकटार्थियों के बाद अधिकारी और ठेकेदार मिलके कर रहे ढुंढाई पंचायत. समाचार-विस्तार- कल तक तो अफवाही मंत्री जी को केवल वो भावी प्रत्याशी ही ढूँढ रहे थे जिनसे इन्होंने टिकट के नाम पर एडवांस वसूल लिया था, लेकिन अब जो जान गये हैं कि 30 सीट की बात अफवाह है. न तो इन्हें एक भी सीट मिल रही है और ले-देकर मिल भी गई तो भी ये जीतने वाले नहीं हैं.”

सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- “इनकी सच्चाई बाहर आते ही अब तो सुना है, वो एई, जेई और एएमए अधिकारी और विभागीय ठेकेदार भी इनको ढूँढने के लिए मिल-बैठकर पंचायत कर रहे हैं, जिनसे ट्रांसफर-पोस्टिंग व कॉन्ट्रैक्ट दिलवाने के नाम पर इन्होंने एडवांस वसूल लिया है. जिस काली-कमाई के पैसे के बल पर इनके ‘बड़े बोल’ निकल रहे हैं, अब वो पैसा ही इनके खिलाफ पंचायत बैठा रहा है.”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1