Malyalam Festival 2026

Onam 2026: कब शुरू हो रहा ओणम का त्योहार? 10 दिन चलता है ये पर्व,जानें क्यों है इतना ख़ास व महत्व

Onam 2026: केरल का सबसे प्रसिद्ध त्योहार ओणम इस सास 26 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. खासतौर पर मलयाली समुदाय के लोग इसे मलायी कैलेंडर के चिंगम माह में धूमधाम से मनाते हैं.

धार्मिक मान्यता है कि ओणम राजा महाबली के स्वागत का पर्व है. भागवत पुराण और वामन पुराण में बताई कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर राजा महाबली को पाताल लोक का अधिपति बनाया था महाबली ने अपने प्रजाजनों से वर्ष में एक बार मिलने का वरदान मांगा था. मान्यता है कि उसी अवसर पर उनकी स्मृति में ओणम मनाया जाता है. ओणम से जुड़ी जानकारी यहां देखें.

10 दिन का पर्व है ओणम

ओणम की शुरुआत आथम नक्षत्र से होती है और समापन तिरुवोनम नक्षत्र के दिन होता है. मलयाली लोक परंपरा के अनुसार ओणम केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समृद्धि, समानता, खुशहाली और फसल कटाई का उत्सव है.

आथम – ओणम की शुरुआत, घरों में पुक्कलम (फूलों की रंगोली) बननी शुरू होती है.
चिथिरा – घर की साफ-सफाई और पुक्कलम का विस्तार.
चोडी – नए वस्त्र और उपहार खरीदने की परंपरा.
विशाकम – ओणसद्या (विशेष भोज) की तैयारियां शुरू होती हैं.
अनिज्हम – प्रसिद्ध नौका दौड़ (वल्लमकली) का आयोजन.
थ्रिकेटा -परिवार और रिश्तेदारों का मिलना-जुलना.
मूलम – मंदिरों में विशेष पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम.
पूरडम (-राजा महाबली और भगवान वामन की प्रतिमाओं की स्थापना.
उथ्रडम- इसे ‘प्रथम ओणम’ भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन राजा महाबली केरल पहुंचते हैं.
तिरुवोनम- ओणम का मुख्य और सबसे महत्वपूर्ण दिन. इस दिन विशेष पूजा, ओणसद्या, पुक्कलम, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.
ओणसद्या का क्या महत्व

ओणसद्या ओणम का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण माना जाता है. यह केले के पत्ते पर परोसा जाने वाला पारंपरिक शाकाहारी भोजन है, जिसमें 20 से 30 या उससे अधिक प्रकार के व्यंजन रहते हैं जैसे – चावल, सांभर, अवियल, ओलन, थोरन, कूटू करी, रसम, पचड़ी, इंजी पुली, अचार, पापड़, केले के चिप्स और अंत में पायसम यानी खीर.

मलयाली परंपरा के अनुसार ओणसद्या केवल भोजन नहीं, बल्कि समानता, अतिथि सत्कार और सामूहिकता का प्रतीक है. इस दिन परिवार के सभी सदस्य और अतिथि एक साथ बैठकर भोजन करते हैं, जिससे आपसी प्रेम और एकता का संदेश मिलता है.

ओणम से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q 1. ओणम कितने दिन तक मनाया जाता है?
ओणम 10 दिनों तक मनाया जाता है. इसकी शुरुआत आथम नक्षत्र से और समापन तिरुवोनम नक्षत्र पर होता है.

Q 2. ओणम का मुख्य दिन कौन-सा होता है?
तिरुवोनम ओणम का सबसे प्रमुख दिन माना जाता है. इसी दिन विशेष पूजा, ओणसद्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

Q 3. ओणम पर कौन-सा विशेष भोजन बनाया जाता है?
ओणम पर ओणसद्या बनाई जाती है, जिसमें केले के पत्ते पर 20 से 30 या उससे अधिक पारंपरिक शाकाहारी व्यंजन परोसे जाते हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1