CJI Surya Kant

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर SC सख्त, CJI बोले- लंच तक देखते हैं, नहीं खुला तो दखल देंगे

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC ने 16 स्टेशनों को बंद करना का ऐलान किया था. दिल्ली मेट्रो ने कल यानी 22 जुलाई को भी इन स्टेशनों को बंद रखा था. अब इस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गया है.

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने पर CJI सूर्यकांत ने टिप्पणी की है. चीफ जस्टिस ने कहा कि अगर लंच के समय तक कुछ नहीं हुआ, तो वे इस पर दखल देंगे.

किस याचिका पर सुनवाई करते हुए CJI ने की ये टिप्पणी?

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. इस याचिका में मेट्रो स्टेशन के अंदर वकील, वादियों और अदालत के कर्मचारियों को सीमित प्रवेश देने की अपील की गई थी. याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि वकीलों की गैरहाजिरी के कारण आज कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अगर दोपर तक समाधान नहीं हुआ तो वो इस पर हस्तक्षेप करेंगे.

दिल्ली मेट्रो ने इन 16 स्टेशनों को किया बंद

DMRC ने सुबह 7.30 बजे से राजीव चौक, सुप्रीम कोर्ट, मंडी हाउस और आईटीओ समेत 16 रेलवे स्टेशन बंद करने का ऐलान किया. दिल्ली मेट्रो की ओर से किए गए पोस्ट के मुताबिक, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सेवा तीर्थ, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय,दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जारी प्रदर्शन में भीड़ बढ़ने के बीच यह कदम उठाया गया है. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1