Shiv Chalisa

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 14 दिसंबर 2020

मेष और कन्या राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी

आज दिन शुक्रवार 14 दिसंबर 2020 को आपका राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi www.nvr24.com) कैसा रहेगा। इन राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी, इन्हें सावधान रहना होगा। ( 14 दिसंबर 2020 का राशिफल ) दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष राशि – Mesh Rashi 13 December 2020 , Aries Horoscope 13 December 2020
Mesh Rashi 14 December 2020: मेष राशि वाले लोगों का प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय बढ़ सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पर पूर्ण हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ काम गति पर आएगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को नए अनुबंध हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 13 December 2020 , Taurus Horoscope 13 December 2020
Vrishabha Rashi 14 December 2020: वृषभ राशि वाले लोगों का मन समाजिक कार्यों में अधिक लगेगा। थोड़े प्रयास में रुके हुए काम पूरे होंगे। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कारोबार में विस्तार होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 13 December 2020 , Gemini Horoscope 13 December 2020
Mithun Rashi 14 December 2020: मिथुन राशि वाले लोगों को आज थोड़ा संभल कर रहना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी और लापरवाही मत कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आप किसी से भी कर्ज ना लें तो ही बेहतर रहेगा। मानसिक चिंता अधिक रहेगी। बुरी संगति से बच कर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। आज आप कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।

कर्क राशि – Kark Rashi 13 December 2020 , Cancer Horoscope 13 December 2020
Kark Rashi 14 December 2020: कर्क राशि वाले लोगों की शादीशुदा जिंदगी में किसी बात को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अचानक शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए। व्यापार के सिलसिले में आपकी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि – Singh Rashi 13 December 2020 , Leo Horoscope 13 December 2020
Singh Rashi 14 December 2020: सिंह राशि वाले लोगों का आज का समय थोड़ा कठिन रहेगा। सुख-साधनों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है। आज आप कुछ बड़ा काम करने की कोशिश करेंगे। कोई भी कदम उठाने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।

कन्या राशि – Kanya Rashi 13 December 2020 , Virgo Horoscope 13 December 2020
Kanya Rashi 14 December 2020: कन्या राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कीमती चीजों को संभाल कर रखने की जरूरत है। किसी भी यात्रा पर जाने के दौरान आप गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। अचानक लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

तुला राशि – Tula Rashi 13 December 2020 , Libra Horoscope 13 December 2020
Tula Rashi 14 December 2020: तुला राशि वाले लोगों को अपने शत्रुओं से बचकर रहने की आवश्यकता है। शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा साथ देंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। आज आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 13 December 2020 , Scorpio Horoscope 13 December 2020
Varshik Rashi 14 December 2020: वृश्चिक राशि वाले लोगों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। घर-परिवार से जुड़ी हुई चिंता लगी रहेगी। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। भूमि-भवन से संबंधित कामों में लाभ मिल सकता है। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। रोजगार में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 13 December 2020 , Sagittarius Horoscope 13 December 2020
Dhanu Rashi 14 December 2020: धनु राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग सफलता हासिल करेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। कार्य क्षेत्र में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं।

मकर राशि – Makar Rashi 13 December 2020 , Capricorn Horoscope 13 December 2020
Makar Rashi 14 December 2020: मकर राशि वाले लोगों का आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित होंगे। किसी करीबी मित्र से मतभेद होने की संभावना है। अचानक दुखद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लाभ में कमी आएगी। उत्साह में कमी महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 13 December 2020 , Aquarius Horoscope 13 December 2020
Kumbh Rashi 14 December 2020: कुंभ राशि वाले लोग विवेक से सभी कार्य करेंगे। सुख के साधन जुटाने में आप सफल हो सकते हैं. पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आमदनी के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

मीन राशि – Meen Rashi 13th December 2020 , Pisces Horoscope 13th December 2020
Meen Rashi 14 December 2020: मीन राशि वाले लोगों को कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माता-पिता की सेहत खराब हो सकती है। किसी विशेष व्यक्ति से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कीजिए।

उपरोक्त आपने Aaj Ka Rashifal 2020 पढ़ा, आपको 14 दिसंबर 2020 का राशिफल कैसा लगा? इसकी जानकारी आप हमको कमेंट बॉक्स में कमेंट करके दे सकते हैं और इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1