Nitish Kumar के पाला बदलने की अटकलें फिर तेज, JDU के मंत्री बोले- कोई नहीं जानता कल क्या होगा…

नीतीश कुमार के पाला बदलने यानी एनडीए में जाने को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले जदयू के राजग में शामिल होने के प्रश्न का सवाल अशोक चौधरी ने दार्शनिक अंदाज में दिया। उन्होंने कहा कि कोई नहीं जानता कि कल क्या होगा? उन्होंने यह भी कहा कि अभी वह इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं।

भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनकी बढ़ी राजनीतिक सक्रियता पर कहा है- टाइगर अभी जिन्दा है। उन्होंने शुक्रवार को यहां कहा कि नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से जदयू और मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय पार्टी बनने का लक्ष्य हासिल हो जाएगा। उनके नेतृत्व में जदयू पूरी तरह एकजुट है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह अपनी इच्छा से हटे, क्योंकि उन्हें अपने लोकसभा क्षेत्र मुंगेर में अधिक समय देना है। पार्टी में किसी स्तर पर कोई विवाद नहीं है। पूरी पार्टी एकजुट है। नीतीश के साथ है।

‘कोई नहीं जानता कि कल क्या होगा’

लोकसभा चुनाव से पहले जदयू के राजग में शामिल होने के प्रश्न का उत्तर उन्होंने दार्शनिक अंदाज में दिया- कोई नहीं जानता कि कल क्या होगा? अभी हम महागठबंधन की सरकार के अंग हैं। सहयोगी दलों की मदद से सरकार चल रही है।

अशोक चौधरी ने ईडी और सीबीआई सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों पर लग रहे आरोपों के बारे में कहा- संविधान के तहत गठित एजेंसियों की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता होनी चाहिए। इन एजेंसियों के रवैये की चर्चा चारों ओर हो रही है। भाजपा नेताओं को इन चर्चाओं के बारे में जवाब देना चाहिए।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1