New Labour Code: नौकरी वालों के लिए जॉब रोल से लेकर वर्कप्लेस तक, ज्वाइनिंग लेटर में सब कुछ होगा साफ-साफ

नए लेबर कोड के तहत कर्मचारियों को अब एक मानक प्रारूप में अपॉइंटमेंट लेटर मिलेगा. इसमें पद, वेतन, कार्यस्थल, जिम्मेदारियां, भत्ते और सामाजिक सुरक्षा लाभों की पूरी जानकारी होगी, जिससे नौकरी से जुड़े अधिकार अधिक क्लीयर होंगे.

देश के करोड़ों जॉब करने वाले एम्प्लॉयी के लिए नया लेबर कोड बड़ी राहत लेकर आया है. अब कंपनियों को कर्मचारियों को एक फिक्स्ड फॉर्मेट में अपॉइंटमेंट लेटर देना होगा, जिसमें जॉब से जुड़ी सभी इम्पॉर्टेट डिटेल्स साफ- साफ लिखी होंगी. इससे कर्मचारियों को अपने जॉब रोल, सैलरी, वर्कप्लेस, रिस्पॉन्सिबिलिटीज और सोशल सिक्योरिटी बेनिफिट्स की स्पष्ट जानकारी मिलेगी. सरकार का मानना है कि यह कदम रोजगार व्यवस्था में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने और कर्मचारियों के राइट्स को मजबूत करने में मदद करेगा.

वर्कप्लेस सेफ्टी एंड हेल्थ रूल्स (OSH), 2026 के तहत जारी रूल 6 के अनुसार कंपनियों को कर्मचारियों को एक फिक्स्ड फॉर्मेट में अपॉइंटमेंट लेटर देना होगा. इस डॉक्यूमेंट में कर्मचारी का जॉब रोल, कैटेगरी, सैलरी, वर्कप्लेस, अलाउंस, जॉब प्रोफाइल और रिस्पॉन्सिबिलिटीज का पूरा ब्योरा शामिल होगा. इसके अलावा EPFO और ESIC जैसे सोशल सिक्योरिटी बेनिफिट्स की जानकारी भी साफ तौर पर दी जाएगी, ताकि कर्मचारी अपने राइट्स को बेहतर तरीके से समझ सकें.

कर्मचारियों को कैसे होगा फायदा?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्टैंडर्डाइज्ड अपॉइंटमेंट लेटर से कर्मचारियों के बीच कन्फ्यूजन कम होगा. कई बार एम्प्लॉयी को जॉइनिंग के बाद सैलरी स्ट्रक्चर, काम की जिम्मेदारियों या दूसरी सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिलती थी. अब सभी जरूरी डिटेल्स रिटन फॉर्म में उपलब्ध होने से भविष्य में डिस्प्यूट की संभावना कम होगी. कर्मचारियों को यह भी पता रहेगा कि उन्हें कौन-कौन से लीगल बेनिफिट्स मिलेंगे और उनकी नौकरी की टर्म्स एंड कंडीशंस क्या हैं.

क्या सभी कंपनियों पर तुरंत लागू होगा नियम?

हालांकि यह नियम केंद्र सरकार के नए लेबर कोड का हिस्सा है, लेकिन यह सभी कंपनियों पर तुरंत लागू नहीं होगा. लेबर लॉ के तहत केंद्र और राज्य सरकारों को अपने- अपने क्षेत्र में इन नियमों को नोटिफाई करना होगा. अगर कोई कंपनी राज्य सरकार के दायरे में आती है, तो उस राज्य द्वारा नियम लागू किए जाने के बाद ही वहां यह व्यवस्था प्रभावी होगी. इसलिए अलग-अलग राज्यों में इसके लागू होने का समय अलग हो सकता है.

निजी क्षेत्र पर क्या होगा असर?

लीगल एक्सपर्ट्स के अनुसार निजी क्षेत्र की कंपनियों के लिए भी यह बदलाव महत्वपूर्ण है. केंद्र सरकार द्वारा तय फॉर्मेट सीधे सभी निजी कंपनियों पर लागू नहीं होगा, लेकिन राज्यों के नियम नोटिफाई होने के बाद कंपनियों को इसका पालन करना होगा. इससे हायरिंग प्रोसेस ज्यादा ट्रांसपेरेंट बनेगा और कर्मचारियों व कंपनियों के बीच भरोसा मजबूत होगा. साथ ही एम्प्लॉयमेंट डिस्प्यूट भी कम होने की संभावना है.

रोजगार व्यवस्था में आएगी ट्रांसपेरेंसी

नया लेबर कोड कर्मचारियों के राइट्स को स्पष्ट करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. एक समान फॉर्मेट वाले अपॉइंटमेंट लेटर से कर्मचारियों को नौकरी की शर्तों की पूरी जानकारी मिलेगी और वे अपने लीगल राइट्स के प्रति ज्यादा जागरूक बन सकेंगे. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे ऑर्गनाइज्ड और सेमी-ऑर्गनाइज्ड दोनों सेक्टर में रोजगार व्यवस्था ज्यादा ट्रांसपेरेंट और अकाउंटेबल बनेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1