maharashtra

नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, निहंग ने कृपाण से किया अटैक, अस्पताल में भर्ती

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गुरुद्वारा परिसर में एक निहंग सिख ने उनके ऊपर कृपाण से हमला किया। हमले में सुखबीर सिंह बादल के दाएं हाथ में कट लगा है। डॉक्टर ने उन्हें 4 से 5 टांके लगाए हैं। उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।

हमले का आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने हमला करने वाले निहंग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जांच में पता लगा है कि जिस गुरुद्वारे में हमला हुआ, हमलावर उसी गुरुद्वारे का निहंग है। नांदेड़ के माता साहिब कौर इलाके के एक गुरुद्वारे में एक निहंग ने उन पर धारदार हथियार (जिसे कृपाण बताया जा रहा है) से हमला किया। इस दौरान, सुखबीर सिंह बादल के दाएं हाथ में चोट आई और उन्हें नांदेड़ के एक प्राइवेट यशोसाई हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

स्पेशल सिक्योरिटी ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर पर भी हमला
इससे पहले सुबह उन्होंने अपने परिवार के साथ तख्त श्री पटना साहिब के दर्शन किए थे। फिलहाल हमले की वजह पता नहीं चल पाई है। विशेष सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे पर भी हजूर साहिब, नांदेड के माता साहिब गुरुद्वारे के पास हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए हैं। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।

हमले के मकसद की होगी जांच- फडणवीस
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड में हुए हमले की घटना की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली। इस घटना में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने हमले के पीछे का उद्देश्य क्या था, इसकी जांच करने के निर्देश दिए हैं। सुखबीर सिंह बादल की हालत ठीक है।

स्वर्ण मंदिर में भी बादल पर चल चुकी है गोली
इससे पहले 4 दिसंबर 2024 को स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर गोली चली थी। स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक व्यक्ति ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर गोलियां चला दी थीं। दरअसल, सुखबीर सिंह बादल सहित शिरोमणि अकाली दल के नेता श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से उनके लिए घोषित धार्मिक दंड के तहत ‘सेवा’ कर रहे थे, तभी यह हमला हुआ था।

मौके पर ही पकड़ लिया गया था आरोपी
बुजुर्ग हमलावर के गोली चलाते ही मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया था। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया था। उसके पास से पिस्तौल भी बरामद कर ली गई था। आरोपी का नाम नारायण सिंह है जो कि कट्टरपंथी विचारधारा का है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1