NEET Paper leak

नीट पेपर लीक मामला: कांग्रेस का हल्ला बोल, जयपुर में पुलिस से हुई झड़प, प्रदर्शनकारियों पर चली वाटर कैनन

Jaipur Congress Protest: नीट पेपर लीक को लेकर मचे घमासान के बीच आज (गुरुवार को) NTA चीफ संसदीय कमेटी के सामने पेश हुए हैं। लेकिन, उधर सड़कों पर संग्राम मचा हुआ है। कांग्रेस ने जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी दफ्तर की ओर बढ़ने की कोशिश की और इस दौरान, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन जब कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं रुके और पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए तो पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

BJP दफ्तर की तरफ कांग्रेस ने निकाला मार्च
बता दें कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज जयपुर में NEET UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक केस के विरोध में BJP दफ्तर की तरफ विरोध मार्च निकाला। इस दौरान, पुलिस ने उन्हें रोका तो दोनों धक्का-मुक्की हो गई। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला और नारेबाजी की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1