Trade Union Hartal 2022

28-29 मार्च को देशव्‍यापी हड़ताल… बैंक-ऑफिस में लटकेगा ताला

Nationwide Strike 28 और 29 मार्च की देश व्यापी हड़ताल को लेकर ट्रेड यूनियन (Trade Union) पूरी तैयारी में है। रामगढ के उरीमारी चेकपोस्ट पास यूनाइटेड कोल वर्क्स यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय मे यूनियन की जीबी मीटिंग हुई। बैठक में मुख्य अतिथि एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार मौजूद थे। इस अवसर पर रमेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार किसान, मजदूर विरोधी सरकार है।

श्रम कानून को संशोधन कर सरकार मजदूरो के हक अधिकारो को छीनना चाहती है। सार्वजनिक उपक्रमों को निजीकरण या बेचकर पूंजीपतियों के हित में सरकार काम कर रही है। किसानो मजदूरों को अपने हक अधिकारों के लिए सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 28 और 29 मार्च की देश व्यापी हड़ताल को सफल और ऐतिहासिक बनाकर केन्द्र सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों का जबाब देना है। इससे केन्द्र सरकार किसानों मजदूरों के हक अधिकारों को छिन नहीं सके।


मौके पर विन्ध्याचल बेदिया, महादेव मांझी, जेपीएन सिन्हा, मंगरू महतो वरूण कुमार, डीपी मेहता, उपेंद्र राम निर्मल साव, राजू खत्री, नरेश मंडल विकास कुमार, रविंद्र बैठा, विष्णु कुमार, भोला प्रसाद ,गोपाल सिंह, लखेन्द्र राय, सुशील कुमार सिन्हा, सुभाष यादव, रामटहल पासवान, मोती यादव, विरेन्द्र पासवान, तबरेज खान, रामचंद्र नोनिया, सहाबुददीन, सिकंदर अली, मदन गोप, दशरथ उरांव, सुरेन्द्र दुसाध, सुनील कुमार, जगदीश मंडल आदि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता कन्हैया सिंह ने की।


देशव्यापी आम हड़ताल की पूर्व संध्या पर रविवार को झुमरीतिलैया में विभिन्न संगठनों के द्वारा मशाल जुलूस निकाला जाएगा। सीटू के संजय पासवान ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की बिक्री,सार्वजनिक क्षेत्र का बड़े पैमाने पर निजीकरण करने, श्रम कानूनों में मालिक पक्षीय बदलाव किए जाने के खिलाफ ट्रेड यूनियनों (Trade Union) एवं कर्मचारी फेडरेशनों के आह्वान पर आयोजित 28-29 मार्च की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में रविवार को शाम 6 बजे श्रम कल्याण से झंडा चौक तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1