Narottam Mishra

मंच पर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा ,भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, ‘एक-एक दरवाजे पर…’

बीजेपी की चुनावी सभा में नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए. मंच पर संबोधन के दौरान बोलते बोलते आंसू निकल गए. अपना भाषण छोड़कर वापस बैठ गए. दतिया उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में वो मंच से भाषण दे रहे थे. सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत अन्य बीजेपी नेता भी मंच पर मौजूद थे.

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “पार्टी ने बहुत दिया है. 30 साल तक जो पार्टी विधायक बनाकर रखेगी, जो पार्टी 15 साल तक मंत्री बनाकर रखेगी और क्या चाहिए पार्टी से. रात-दिन भाजपा की सेवा कर के, एक-एक कार्यकर्ता आशुतोष भइया के लिए प्राण झोंक देगा. आशुतोष भइया के लिए प्राण झोंक दिए जाएंगे. ये मुगालते में कोई नहीं रहे कि कोई कार्यकर्ता घर बैठेगा. स्वयं यहीं पर डेरा जमाएंगे, सारे कार्यकर्ताओं के साथ में. एक-एक दरवाजे पर अपना शीश नवाऊंगा. एक-एक गांव के अंदर जाऊंगा और आशुतोष को जिताऊंगा.” इतना कहकर वो भावुक हो गए और अपना भाषण समाप्त कर दिया.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “लड़ाई राजा (घनश्याम सिंह) और रंक पर आ गई है. एक तरफ रंक (आशुतोष तिवारी) हैं, जो बचपन से ही राष्ट्र की सेवा में लगे रहे. दिग्विजय जी हम 3000 वोट से हार गए तो अहंकारी हो गए. तुम भोपाल से 3 लाख वोट से हारे तो संस्कारी हो? जीतू पटवारी कहते हैं हम 3000 से हारे तो अहंकारी हो गए. तुम मऊ से 35 हजार से हारे तो संस्कारी हो? अभी भी समय है…आशुतोष जी के सामने आ जाओ, लड़ लो, पता चल जाएगा.”

नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी में फूट की बातों को खारिज करते हुए कहा कि फूट अगर हममें है तो हम तो छाती अड़ाए खड़े हैं. तुम (कांग्रेस) हमें बता रहे हो कि फूट है. 55 साल में कांग्रेस एक विकास का काम बता दे तो जो कहोगे वो हारने के लिए तैयार हैं. विकास के नाम पर सिर्फ बीजेपी मांग सकती है. उन्होंने कहा, “मैं जब दतिया आया था तो यहां तांगे चलते थे, अब हवाई जहाज चलते हैं. 20 साल पहले जब कांग्रेस की दिग्विजय सिंह की सरकार थी तो डाकुओं का राज था, अब एक भी चिन्हित गैंग नहीं है.”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1