guerrilla attacks in Myanmar

म्यांमार में लोकतंत्र समर्थकों ने छापामार हमले की धमकी

म्यांमार में सैन्य शासन ने आंदोलन की धार कम करने के लिए Internet बंद कर दिया है। अब लोकतंत्र समर्थकों ने छापामार हमले की धमकी दी है। ताजा प्रदर्शन में सुरक्षा बलों ने फिर फायरिंग की, इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इधर आंग सान सू की और उनके सहयोगियों पर ऑफिशियल सीक्रेट लॉ के तहत कार्रवाई की जा रही है।

सैन्य शासन ने मोबाइल Internet के साथ ही अब ब्राडबैंड पर भी रोक लगा दी है। Internet के बंद होने के बाद लोकतंत्र समर्थकों ने धमकी दी है कि वे अब छापामार हमले करेंगे। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों की फ्लावर स्ट्राइक जारी है। जिन स्थानों पर अब तक प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है, वहां पर अचानक फूल रखकर श्रद्धांजलि दिए जाने का क्रम जारी है। प्रदर्शनकारियों ने इसे फ्लावर स्ट्राइक का नाम दिया है।

शुक्रवार को सगाइंग क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने फिर फायरिंग कर दी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दो लोगों की हालत गंभीर है। एक चश्मदीद के अनुसार पुलिस भीड़ पर एक पहाड़ी से फायरिंग कर रही थी। तामू में एक लोकतंत्र समर्थक पुलिसकर्मी को भी मार दिया गया। गिरफ्तार Myanmar नेता आंग सान सू की शुक्रवार को सुनवाई हुई। उन पर ऑफिशियल सीक्रेट लॉ के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसमें 14 साल कैद की सजा का प्रविधान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1