Lockdown in Maharashtra

महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन लगाने के दिए संकेत

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि यदि Corona की वर्तमान स्थिति बनी रहती है तो मैं Lockdown लगाने से इनकार नहीं कर सकता। उनके मुताबिक, लोग सहमे हुए हैं। आने वाले दिनों में हम रोजाना 2.5 लाख आरटी-पीसीआर परीक्षण करने का लक्ष्य रख रहे हैं। Corona की स्थिति बिगड़ने पर स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे की कमी हो सकती है।

टीकाकरण के बाद भी कुछ लोग संक्रमित हो रहे हैं, क्योंकि वे मास्क पहनना बंद कर देते हैं। इधर, मुंबई में पिछले 24 घंटे में Corona के 8832 नए मामले सामने आए हैं। 5,352 लोग डिस्चार्ज हुए और 20 लोगों की मौत हुई है। यहां कुल मामले 4,32,192 हैं। कुल 3,61,043 डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामले 58,455 हैं। Corona से कुल 11,724 की मौत हो चुकी है। वहीं, नागपुर जिले में पिछले 24 घंटे में Corona के 4,108 नए मामले सामने आए हैं। 3,214 लोग डिस्चार्ज हुए और 60 लोगों की मौत हुई है। यहां कुल मामले 2,33,776 हैं। कुल 1,87,751 डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामले 40,807 हैं। Corona से 5,281 की जान गई है।


मुंबई, पुणे और नागपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में Corona के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। Corona के बढ़ रहे मामलों के कारण पुणे में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुणे में होटल, बार और धार्मिक स्थल एक सप्ताह तक बंद रहेंगे। इससे पहले वीरवार को प्रदेश में Corona के 43183 नए मामले सामने आए, 32,641 रिकवर हुए और 249 मौतें हुईं हैं। प्रदेश में कुल मामले 28,56,163 हैं। कुल 24,33,368 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 3,66,533 हैं। Corona से अब कर 54,898 की जान गई है। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में Corona के 8,646 नए मामले सामने आए हैं। 5,031 लोग डिस्चार्ज हुए और 18 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। यहां कुल मामले 4,23,360 हैं। कुल डिस्चार्ज 3,55,691 हैं। सक्रिय मामले 55,005 हैं। यहां Corona से अब तक 11,704 की मौत हुई है। इस बीच, मुंबई और गुजरात में बढ़ते Corona मामलों को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रद कर दिया है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र में हाल के दिनों में Corona के बेकाबू होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अकेले मार्च महीने में ही राज्य में 6,51,513 मामले सामने आए। जबकि बीते अक्टूबर से फरवरी के बीच कुल पांच महीनों में 7,38, 377 मामले सामने आए थे।


संक्रमण के मामले अचानक बढ़ने का मुख्य कारण यही है कि लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग न तो आपस में उचित शारीरिक दूरी रख रहे हैं और न ही मास्क पहन रहे हैं। Corona के बढ़ते मामलों से चिंतित राज्य के अधिकारी और मंत्री मास्क न पहनने वालों पर अर्थदंड बढ़ाए जाने पर विचार कर रहे हैं। कोरोना को लेकर गठित टास्कफोर्स टीम के एक सदस्य का कहना है कि सरकार इस मामले में बहुत सख्ती नहीं करना चाहती है लेकिन जुर्माना बढ़ाए जाने से लोगों पर कुछ दबाव रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य टीम के एक वरिष्ठ सदस्य का कहना है कि आम लोगों पर एक सीमा के बाद दबाव नहीं बनाया जा सकता।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1