मध्य प्रदेश कांग्रेस में कलह जारी, मंत्री सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह जोरो पर है। मध्य प्रदेश राज्य के नए कांग्रेस अध्यक्ष घोषित होते ही राज्य सरकार के मंत्री ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर राज्य सरकार को अस्थिर करने का गंभीर आरोप लगाएं हैं ।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी में गुटबाजी की अटकलों पर पूरी तरह विराम भी नहीं लगा था कि अब राज्य सरकार को लेकर पार्टी के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। मध्यप्रदेश के एक मंत्री का दावा है कि कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह कमलनाथ सरकार को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री का दावा है कि दिग्विजय सिंह खुद को पावर सेंटर स्थापित करने में लगे हैं। राज्य के वन मंत्री उमंग सिंघार ने इस बाबत पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा है।
सीनियर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा था, ‘मेरे द्वारा जनवरी 2019 से 15 अगस्त, 2019 तक स्थानांतरण सहित विविध विषयों से संबंधित आवेदन पत्र आवश्यक कार्यवाही हेतु आपकी ओर अग्रेषित किए गए थे। मेरे द्वारा आपको पृथक से पत्र लिखकर मेरे पत्रों पर की गई कार्यवाही से अवगत कराने और यदि किसी प्रकरण में कार्यवाही संभव नहीं है तो उसकी जानकारी देने का भी अनुरोध किया गया था। मेरे द्वारा आपको प्रेषित उक्त पत्रों पर की गई कार्यवाही के बारे में जानने के लिए मैं आपसे 31 अगस्त, 2019 के पहले भेंट करना चाहता हूं। कृपया 31 अगस्त, 2019 से पूर्व मुझे भेंट हेतु समय प्रदान करने का कष्ट करें।
दिग्विजय सिंह के इस पत्र के बाद कई मंत्रियों ने किसी तरह की प्रतिक्रिया जाहिर करने से इंकार कर दिया, तो दूसरी ओर गोविंद सिंह राजपूत, सुखदेव पांसे, विजयलक्ष्मी साधो, बाला बच्चन, आरिफ अकील, सुखदेव पांसे सहित कई मंत्रियों ने सिंह को अपना सीनियर नेता बताते हुए कामकाज पर निगरानी रखने और समीक्षा का अधिकार होने की बात कही।
उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ सोनिया गांधी को भी पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि ‘कमलनाथ सरकार को पार्टी के ही कद्दावर नेता और सांसद दिग्विजय सिंह अस्थिर कर स्वंय को राज्य के पॉवर सेंटर के रूप में स्थापित करने में जुटे हैं। वह लगातार मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पत्र लिखकर और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इस मामले में खुले तौर पर कोई भी मंत्री बात करने को तैयार नहीं है। एक मंत्री का कहना है कि ‘कौन मुसीबत मोल ले। राज्य सरकार के कई मंत्रियों ने दबे स्वर में सिंघार द्वारा दिए गए बयान का समर्थन किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए सिंघार ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा, ‘व्यापमं घोटाला, ई-टेंडरिंग घोटाला, वृक्षारोपण घोटाला को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा। परन्तु सिंहस्थ घोटाले को लेकर कुछ नहीं कहते। क्योंकि सिंहस्थ घोटाले से संबंधित विभाग उनके पुत्र जयवर्धन सिंह के पास है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1