फिल्म ‘दरबार’ का मोशन पोस्टर रिलीज, एक्शन में दिखे रजनीकांत….

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी सुपरहिट फिल्मों और बेमिसाल एक्टिंग के लिए सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। रजनीकांत की फिल्म का उनके फैंस को काफी इंतजार रहता है। यही वजह है उनकी बढ़ती उम्र के साथ भी लोग उन्हें परदे पर देखना चाहते हैं।

आपको बता दें रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘दरबार’ इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में है।अब इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर को बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान और साउथ के एक और सुपरस्टार कमल हासन ने भी शेयर किया है।

सलमान ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर रजनीकांत को एकमात्र सुपरस्टार बताया। उन्होंने लिखा,”एकमात्र सुपरस्टार को ढे़र सारी शुभकामनाएं। ‘रजनी गुरू पूरे मोशन में हैं।”

जानकारी के मुताबिक रजनीकांत की यह फिल्म एक जबरदस्त एक्शन फिल्म होगी। इसमें रजनीकांत डबल रोल में नजर आएंगे। एक किरदार उनका पुलिस वाले का है तो वहीं दूसरा किरदार वह एक समाजसेवक का निभा रहे हैं। इस फिल्म को पोंगल के मौके पर साल 2020 में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1