प्रदीप-बंधु की इंट्री पर झारखंड कांग्रेस में सुलगी विरोध की चिंगारी

JVM से निष्कासित विधायक बंधु तिर्की और विधानसभा में JVM विधायक दल के नेता प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दोनों नेताओं को लेकर नई दिल्ली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी RPN SINGH ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। यहां उनके कांग्रेस में शामिल होने पर सहमति पहले ही दी जा चुकी थी।

कुछ दिनों बाद झारखंड में औपचारिक तौर पर दोनों को पार्टी में शामिल कराया जाएगा। विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की का नई दिल्ली में स्वागत तो किया गया, लेकिन झारखंड में विरोध की चिंगारी सुलग गई है। प्रदेश नेतृत्व विचार नहीं लिए जाने से नाराज है तो विधायक इरफान अंसारी ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदीप यादव पर टिप्पणी करते हुए अंसारी ने कहा कि JVM के रिजेक्टेड माल को कांग्रेस में लाने की कोई जरूरत नहीं थी। इन्हें BJP ने भी ठुकरा दिया है।

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के साथ JVM के दोनों नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार शीघ्र ही इन्हें झारखंड कांग्रेस में शामिल कराया जा सकता है। दोनों को पार्टी में शामिल कराने के लिए सहमति मिलने के बाद ही यह मुलाकात हुई है। चर्चा है कि इन्हें पार्टी अथवा सरकार में शीघ्र ही कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1