झारखंड:धू-धू कर जला लोहरदगा,घरों-दुकानों में लगाई आग,शहर में लगा कर्फ्यू

विहिप के आह्वान पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में लोहरदगा में गुरुवार को निकाले गए जुलूस पर अमलाटोली में हमला हो गया। अचानक हुए पथराव से अफरातफरी मच गई। इतना ही नहीं तोडफ़ोड़ और अगजनी शुरू हो गई। लोहरदगा शहर के अलग-अलग इलाकों में कई वाहनों को फूंक दिया गया, तो कई वाहनों को तोड़ा गया। मोटरसाइकिल, चौपहिया वाहनों, निजी एवं सरकारी वाहनों के साथ-साथ कई दुकानों को फूंक दिया गया।

कुछ देर के अंतराल पर पूरा लोहरदगा धू-धू कर जलने लगा। इन घटनाओं में 4 दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों के साथ पुलिस के भी कई जवान घायल हुए हैं। घायलों में CAA समर्थकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हैं। शहर के कई इलाकों में इसकी तीखी प्रतिक्रिया हुई और प्रतिङ्क्षहसा का दौर भी शुरू हो गया। रोकने में पुलिस पूरी तरह विफल रही, यहां तक कि उपद्रवियों ने एसपी प्रियदर्शी आलोक को लक्ष्य कर जबरदस्त पथराव किया। किसी तरह अंगरक्षक उन्हें सही सलामत निकालने में सफल रहे, लेकिन इस क्रम में एसपी के कई अंगरक्षक घायल हो गए।

शहर के माहौल को देखते हुए उपायुक्त आकांक्षा रंजन के निर्देश पर एसडीओ ज्योति कुमारी झा ने शहर में एहतियातन कफ्र्यू लगाने की घोषणा कर दी। इसके साथ अग्निशमन विभाग सहित तमाम आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया है। लोगों को घर से नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।

CAA के समर्थन में जुलूस जैसे ही अमलाटोली के पास पहुंची उपद्रवियों ने बवाल मचा दिया। जुलूस पर पथराव करने लगे। जुलूस के साथ चल रही पुलिस को भी निशाना बनाया गया, जिससे भगदड़ मच गई। जिसे जिधर जगह मिली, उधर ही भाग निकले। पुलिस उपद्रवियों को नियंत्रित करने में विफल रही। इसके बाद शहर के जामा मस्जिद चौक, बड़ा तालाब, सोमवार बाजार, बक्सीडीपा, पावरगंज चौक सहित कई स्थानों में वाहनों में तोडफ़ोड़, आगजनी, पथराव, हवाई फायरिंग हुई। कई दुकानों और घरों को लक्ष्य बनाकर तोडफ़ोड़ कर लूटपाट की गई। साथ ही आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़ उपद्रवियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बावजूद बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा। उपायुक्त आकांक्षा रंजन, एसपी प्रियदर्शी आलोक, डीडीसी आर रोनिटा, एसडीओ ज्योति कुमारी झा, एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी सड़क पर उतरकर शांति व्यवस्था कायम करने में जुटे रहे।

इधर इस घटना के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक एबी होमकर लोहरदगा पहुंचकर स्थित पर नजर रख रहे हैं। लोहरदगा जिले के अलग-अलग स्थानों के अलावा दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगा लिया गया है। CRPF के जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर दिया गया। इस दौरान कई स्कूलों में विद्यार्थी काफी देर तक फंसे रहे। बाद में पुलिस-प्रशासन के निर्देश पर बच्चों को सुरक्षित उनके घरों तक अभिभावकों के माध्यम से पहुंचाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1