UP CM YOGI

यूपी में अब हर हफ्ते लॉकडाउन का छोटा पैक

लखनऊ- वैश्विक महामारी Coronavirus संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब नया फॉर्मूला खोजा है। प्रदेश में शुक्रवार रात से 55 घंटे के Lockdown के बाद अब हर हफ्ते में दो दिन का लॉकडाउन करने का निर्णय लिया गया है। मिनी Lockdown के तहत प्रदेश में अब सिर्फ 5 दिन कार्यालय तथा बाजार खुलेंगे। यानी Corona के संक्रमण काल तक प्रदेश में फाइव डे वीक के तहत काम होगा।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने Corona संक्रमण के प्रसार पर बेहतर नियंत्रण करने के लिए प्रदेश के हर जिले में अब हर हफ्ते के शनिवार को कंपलीट Lockdown का फैसला लिया है। इसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अब सब बंद रहेगा। Coronavirus संक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने अब बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में लागू होगा मिला Lockdown का फॉर्मूला। प्रदेश में अब हर हफ्ते वीकेंड Lockdown लगेगा। जिसके तहत हफ्ते में दो दिन सभी दफ्तर के साथ बाजार बंद रहेंगे। अब हर शनिवार व रविवार को वीकेंड Lockdown होगा।


Coronavirus को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने फाइव-डे वीक फॉर्मूला लागू किया है। यानी हर शनिवार तथा रविवार को सभी दफ्तर व बाजार बंद रहेंगे। यह फॉर्मूला लम्बे समय तक चलेगा। प्रदेश में सभी कार्यालय तथा बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे। Coronavirus को लेकर यूपी सरकार ने अब नई रणनीति तैयार की है। अब शनिवार व रविवार को प्रदेश सरकार के कार्यालय के साथ ही सभी ऑफिस भी बंद रहेंगे। जिला स्तर पर DM को भी नियम बनाने की छूट दी गई है। वह बाजारों को लेकर नियम बना सकते हैं।


प्रदेश में Corona संक्रमितों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। इसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार पहले 55 घंटा यानी बीते शुक्रवार से सोमवार सुबह पांच बजे तक Lockdown भी घोषित किया है। अब अगले हफ्ते से शनिवार व रविवार को भी Lockdown रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1