बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन Corona पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। किसी को यकीन नहीं हुआ कि लगातार Corona के खिलाफ लोगों को जागरूक करने वाले बिग भी Corona संक्रमित हो सकते हैं। लेकिन रात में खुद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की बिग बी ने ट्वीट कर बताया, ‘मैं Corona संक्रमित हो गया हूं। अस्पताल में भर्ती हुआ हूं।अस्पताल वाले अधिकारियों को जानकारी दे रहे हैं। परिवार और स्टाफ के सदस्यों का टेस्ट किया गया है। जिसके रिपोर्ट का इंतजार है। जो भी लोग पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उनसे निवेदन है कि वो अपना टेस्ट करा लें।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के Corona संक्रमित पाए जाने के बाद देश भर में दुआओं का दौर जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट लिखा “आप Corona पॉजिटिव है और मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप जल्द ही ठीक होकर घर वापस आ जाए।
वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अखिलेश यादव ने ट्वीट का लिखा कि प्रार्थना करता हूं, कि अमिताभ बच्चन जी जल्द जल्द ठीक हों।