एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गर्मी बढ़ने पर Coronavirus का फैलाव कम हो सकता है, लेकिन मौसम अभी ठंडा बना हुआ है। 12 मार्च तक के पूर्वानुमान के अनुसार अभी कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है, अगले कुछ दिनों में Temperatur नहीं बढ़ने जा रहा है।
मौसम विभाग ने पिछले दिनों मार्च-अप्रैल-मई के दौरान उत्तरी पश्चिमी, पश्चिमी और मध्य भारत में सामान्य से अधिक गर्मी की भविष्यवाणी की थी। हालांकि, 6 से 12 मार्च के बीच दिन का अधिकतम Temperatur सामान्य से कम रहने की बात कही गई है।
27 फरवरी को जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान में IMD ने कहा है कि उत्तरी और दक्षिणी भारत में Temperatur सामान्य से अधिक होगा, लेकिन मध्य और उत्तरी-पूर्वी भारत सहित अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य से कम रहेगा।
5 से 7 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। मध्य और पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल) में भी इस दौरान बारिश हो सकती है। इसका मतलब है कि इन इलाकों में अगले 2 दिन में Temperatur बढ़ने की संभावना कम है।