रची थी मध्‍य प्रदेश के सियासी नाटक की पटकथा!- दिग्विजय सिंह

देश का दिल कहे जाने वाले MP के CM कमलनाथ की सरकार फिलहाल बचती दिख रही है। Bhopal से दिल्‍ली तक करीब 22 घंटे तक चले सियासी ड्रामे के बाद 6 विधायक लौट आए हैं। इस पूरे घटनाक्रम में पूर्व CM Digvijay Singh ‘संकटमोचक’ बनकर उभरे। हालांकि दिग्‍गज कांग्रेस नेता की इस भूमिका को लेकर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

राजनीतिक गलियारे में ऐसी चर्चा गरम है कि राज्‍यसभा जाने के लिए दिग्गी राजा ने ही इस पूरी साजिश की पटकथा रची थी। इस दावे के पीछे 2 तर्क दिए जा रहे हैं। पहला तर्क यह है कि हार्स ट्रेडिंग में जिन 6 विधायकों का नाम सामने आ रहा है, उनमें 2 विधायक दिग्‍गज कांग्रेस नेता Digvijay Singh के बेहद करीबी हैं। इन विधायकों में बिसाहूलाल सिंह और एंदल सिंह कंषाना शामिल हैं।

दिग्विजय सिंह के करीबी बिसाहूलाल सिंह 1980 में पहली बार विधायक चुनकर आए थे। वह अभी तक 5 बार कांग्रेस के विधायक बने हैं। बिसाहूलाल सिंह पूर्ववर्ती Digvijay Singh सरकार में PWD मंत्री, ऊर्जा मंत्री और आदिवासी विकास मंत्री रह चुके हैं। बिसाहूलाल मंत्री नहीं बनाए जाने से CM कमलनाथ से नाराज चल रहे हैं। ऐंदल सिंह कंसाना भी Digvijay Singh के बेहद नजदीकी हैं। Digvijay Singh सरकार में बेहद शक्तिशाली मंत्रियों में शामिल थे। कंसाना भी मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हैं।

MP में सियासी भूचाल के पीछे Digvijay Singh को जिम्‍मेदार बताए जाने के पीछे दूसरा तर्क कमलनाथ सरकार के एक कैबिनेट मंत्री का ट्वीट है। कांग्रेस सरकार में उमंग सिंघार ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘माननीय कमलनाथ की सरकार पूर्ण रूप से सुरक्षित है। यह राज्यसभा में जाने की लड़ाई है, बाकी आप सब समझदार हैं।’ कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार के इस ट्वीट से उन अटकलों को बल मिला है जिसमें कहा जा रहा है कि यह पूरा सियासी नाटक दिग्विजय सिंह ने राज्‍यसभा जाने के लिए रचा है।

सियासी हलकों में कहा जा रहा है कि Digvijay Singh की राज्‍यसभा सीट का कार्यकाल खत्‍म हो रहा है और MP में 3 सीटों पर राज्‍यसभा चुनाव होने हैं। इनमें से 2 सीटों पर कांग्रेस आसानी से जीत सकती है। कमलनाथ सरकार के ‘संकटमोचक’ बनने के बाद दिग्विजय ने कांग्रेस आलाकमान से डील की है, जिसके तहत सरकार बचाने के एवज में उन्हें फिर से राज्यसभा भेजा जा सकता है।

उधर, BJP ने भी Digvijay पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा में जाने से रोकने के लिए खेल खेले जा रहे हैं। BJP ने यह भी दावा किया कमलनाथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजना चाहते हैं जबकि Digvijay इससे नाराज हैं इसलिए वह इस तरह के आरोप लगाकर हड़कंप मचा रहे हैं। राज्‍य में कांग्रेस को फिलहाल 121 विधायकों का साथ है, वहीं BJP के पास 107 विधायक हैं। बहुमत का आंकड़ा 116 है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1