Fire

दिल्ली में फिर भयंकर अग्निकांड, जिंदा जली मां और 2 बेटियों, दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके के एक घर में भीषण आग लग गई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 बेटियां और उनकी मां शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी। घटना लोधी थाने के बीके दत्त कॉलोनी की है। 11 बजकर 10 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

आज फतेह नगर में पार्किंग में भी लगी थी आग
आज ही दिल्ली के फतेह नगर में भी पार्किंग में आग लगी थी। यहां 4 वाहन जलकर राख हो गए और 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। ये घटना फतेह नगर इलाके में सुबह करीब 3:50 पर घटी। मिली जानकारी के मुताबिक, पार्किंग में रखे हुए 2 एलपीजी सिलेंडर आग की चपेट में आ गए, जिससे जोरदार धमाका हो गया और कई वाहन आग की चपेट में आ गए।

हालांकि गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल की 9 गाड़ियों ने विकराल आग पर काबू पाया और 8 लोगों को रेस्क्यू किया।

5 जुलाई को दिल्ली के चंदन होला के कारखाने में लगी थी आग
बीती 5 जुलाई को ही दिल्ली के चंदन होला के कारखाने में भी भीषण आग लगी थी, जिसे बुझाने में 8 घंटे से ज्यादा की मशक्कत करनी पड़ी थी। आग से पूरे कारखाने को नुकसान पहुंचा था। ये कारखाना 5,000 वर्ग गज में फैला हुआ था। यहां लगी आग को बुझाने में दमकल की 30 गाड़ियां पहुंची थीं और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया था।

इसके अलावा 24 जून को ही दिल्ली के उद्योग भवन इलाके के पास बने मजदूरों के कैंप में भी आग लगी थी। ये आग इतनी भयानक थी कि इससे लगभग 200 मजदूरों के अस्थाई आवास जलकर राख हो गए थे। यहां भी आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। इस घटना में सामान तो काफी जला था लेकिन जनहानि नहीं हुई थी।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहले भी आग के कई मामले सामने आए हैं। इससे पहले दिल्ली के तुगलकाबाद में पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगी थी, इसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी और 8 को बचाया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1