भारत में घातक हो चुके Coronavirus से देश में दूसरी मौत हुई है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले कर्नाटक में एक बुजुर्ग की Corona से मौत हुई थी। Corona के प्रसार को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू हो गए हैं। कई राज्यों में तो मॉल-सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत में Coronavirus के मामलों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है, जिसमें दिल्ली और कर्नाटक से एक-एक मौत शामिल है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कम से कम 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में Corona के मामले पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसे हेल्थ इमरजेंसी नहीं करार दिया है और लोगों से भयभीत नहीं होने की अपील की है।