मलाइका अरोड़ा ने शेयर की फोटो, कहा – मैं खो गई हूं…जानें क्या है मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फोटो और वीडियो को लेकर छाई हुई हैं। लेकिन मलाइका अरोड़ा की एक फोटो ने सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींचा है। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने बताया कि वह खो गई हैं। उनका यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। फोटो में मलाइका अरोड़ा स्काइब्लू टाइट्स और व्हाइट टीशर्ट पहनी दिखाई दे रही हैं।

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा, “मैं खो गई हूं…अपने विचारों में ” मलाइका की यह फोटो उनके वेकेशन के टाइम की लग रही है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कुछ ही दिनों पहले ऑस्ट्रिया छुट्टियां बिताने गए थे, जिसकी कई फोटो और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। वेकेशन टाइम पर साझा की गई दोनों की फोटो लगभग एक जैसी ही थी, जिसे लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने उनकी खिंचाई भी की थी।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। दोनों ने सार्वजनिक तौर पर अपने रिलेशनशिप को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई बात नहीं की हैं। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि अगर वे दोनों शादी करते हैं तो वह इस बात को बताने में बिल्कुल नहीं कतराएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1