धूमधाम से हुई संक्रांति के पर्व की शुरुआत, कड़ाके की ठंड के बावजूद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़

मकर संक्रांति का महापर्व देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, बिहार में भी इस त्यौहार पर खूब धूम है। मकर संक्रांति की शुरुआत सुबह सवेरे स्‍नान व पूजा के साथ हुई। राजधानी पटना के साथ-साथ पूरे बिहार में लोग घाटों पर उमड़ रहे हैं और मां गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, कड़ाके ठंड के बावजूद लोगों की आस्था कम नहीं हो रही।

बुधवार को सूर्योदय से ही संक्रांति का पर्व आरंभ हो गया है। संक्रांति पर सुबह 7:19 से 12:31 तक दान-पुण्य के लिए सही समय निर्धारित किया गया है। इस दिन तिल से बनी वस्तुओं के साथ खिचड़ी दान करने का विशेष महत्व है।   

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1