punjab

पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजा वड़िंग का इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए इन नामों की चर्चा

पंजाब कांग्रेस में संगठन को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वड़िंग ने अप्रैल 2022 में पंजाब कांग्रेस की कमान संभाली थी। अब पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में जुट गई है।

नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई नेताओं के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं। इनमें पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला, विधायक परगट सिंह और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है। इसके अलावा गुरजीत सिंह औजला, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और राणा केपी सिंह के नामों की भी चर्चा है।

राजा वड़िंग के इस्तीफे से पहले पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने पार्टी नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठकें की थीं। इन बैठकों में पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और संगठन को मजबूत करने को लेकर फीडबैक लिया गया।

अब कांग्रेस नेतृत्व नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर फैसला करेगा। हालांकि, अंतिम नाम को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। ऐसे में पंजाब कांग्रेस की अगली कमान किस नेता को मिलती है, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1