BRICS Summit

ब्रिक्स समिट के बीच दिल्ली METRO की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, जान लें यहां पूरा शेड्यूल

दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक पाबंदियां लगाई गई हैं. ऐसे में छात्रों और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है. रविवार (13 सितंबर) को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य दिनों से पहले सुबह 6 बजे से शुरू कर दी जाएंगी.

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी. डीएमआरसी ने पोस्ट करते हुए बताया, “परीक्षा देने जा रहे छात्रों और आम जनता की सुचारू और समय पर आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण ट्रैफिक पाबंदियों के बीच, रविवार 13 सितंबर को सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू होंगी. छात्रों और यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं.”

इस फैसले से उन छात्रों को खास तौर पर राहत मिलेगी, जिन्हें रविवार को परीक्षा देने के लिए अलग-अलग इलाकों में जाना है. इसके अलावा आम यात्री भी ट्रैफिक डायवर्जन से बचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल कर सकेंगे.

भारत मंडपम में हो रहा BRICS समिट
बता दें कि 18वां BRICS शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है. सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कई प्रमुख जगहों पर आम लोगों की आवाजाही भी सीमित की गई है.

राष्ट्रपति भवन म्यूजियम और अमृत उद्यान को शुक्रवार से रविवार तक विजिटर्स के लिए बंद रखा गया है. अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाली ‘चेंज ऑफ गार्ड’ सेरेमनी भी नहीं होगी.

सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन
BRICS सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की. इसके मुताबिक, सम्मेलन के दौरान दिल्ली के प्रमुख रास्तों पर दोपहर 2 बजे से रात 8.30 बजे तक ट्रैफिक को डायवर्ट और नियंत्रित किया जाएगा.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें और अतिरिक्त समय लेकर चलें. लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. साथ ही तय किए गए डायवर्जन रूट और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं वाली गाड़ियों को रास्ता देने में प्राथमिकता दी जाएगी.

सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टी
BRICS सम्मेलन के चलते दिल्ली सरकार ने 11 सितंबर को अपने कार्यालयों में छुट्टी की घोषणा की है. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने भी केंद्र सरकार के कार्यालयों में उस दिन छुट्टी को लेकर आधिकारिक सर्कुलर जारी किया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1