Ganesh Chaturthi 2026

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश स्थापना के दिन बच्चों से करवाएं ये 6 काम, मिलेगी बड़ी सीख

Ganesh Chaturthi 2026: 14 सितंबर को बप्पा धरती पर पधार रहे हैं. इस दिन से 10 दिन का गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा. गणेश उत्सव सिर्फ पूजा-पाठ और सजावट का पर्व नहीं है, बल्कि बच्चों को संस्कार और जीवन की अच्छी सीख देने का भी अवसर है.

भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक और शुभता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में गणेश स्थापना के दिन बच्चों को पूजा की छोटी-छोटी जिम्मेदारियों में शामिल उन्हें बड़ी सीख दे सकते हैं.

गणेश चतुर्थी पर कराएं बच्चों से 7 काम

पूजा की जगह साफ करवाएं

बच्चों को गणेश जी की स्थापना से पहले पूजा स्थल की सफाई में शामिल करें. उन्हें बताएं कि पूजा से पहले घर और मन दोनों की स्वच्छता जरूरी मानी जाती है. इससे उन्हें स्वच्छता और जिम्मेदारी का महत्व समझ आएगा.

अपने हाथों से भोग लगवाएं

बच्चों को मोदक या घर में बना कोई सात्विक भोग भगवान गणेश को अर्पित करने दें. उन्हें समझाएं कि भगवान को भोग लगाने का भाव अपनी मेहनत और भोजन के प्रति आभार व्यक्त करना भी है. इससे बच्चों को पूजा की सामग्री और भारतीय परंपराओं की जानकारी मिलेगी, साथ ही उनमें क्रिएटिव काम करने की इच्छा डेवलप होगी

.गणेश मंत्र का जाप करवाएं

बच्चों के साथ कुछ मिनट ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें. उन्हें बताएं कि भगवान गणेश को बुद्धि और विवेक का देवता माना जाता है. मंत्र जाप से एकाग्रता और सकारात्मक सोच की सीख दी जा सकती है.

बड़ों का आशीर्वाद लेने को कहें

गणेश स्थापना के बाद बच्चों से घर के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेने को कहें. इस दौरान उन्हें ये कथा बताएं कि कैसे गणेश जी ने उनके माता-पिता को अपना संसार मानकर अव्वल दर्जा प्राप्त किया था. जीवन में कोई भी कार्य माता पिता के आशीर्वाद के बिना संपूर्ण नहीं होता है.

जरूरतमंद की मदद करवाएं

बच्चों से अपनी क्षमता के अनुसार किसी जरूरतमंद को भोजन, फल या जरुरी वस्तु दिलवाएं. उन्हें समझाएं कि पूजा के साथ सेवा और दान का भी विशेष महत्व है. इससे उनमें दूसरों के प्रति संवेदनशीलता पैदा होगी. वे सीखेंगे कि खुशी केवल अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के साथ बांटने से भी मिलती है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1