सीएम नायब सैनी के कार्यक्रम में सैकड़ों ने थामा पार्टी का दामन, पठानकोट से अंकुश कांडा भी आये साथ

हरियाणा: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ओम गुरुजी के मार्गदर्शन में अंकुश कुंडा ने करीब 50 से 100 लोगों को भाजपा में शामिल कराया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों ने पार्टी की नीतियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विश्वास जताया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद नए सदस्यों का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें पार्टी की विचारधारा से जुड़कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया गया।

नए सदस्यों के जुड़ने से कार्यकर्ताओं में उत्साह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। लोगों के पार्टी में शामिल होने के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। आयोजकों ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का भाजपा से जुड़ना पार्टी की नीतियों के प्रति उनके भरोसे को दर्शाता है।

बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता लेकर संगठन के साथ जुड़ने की इच्छा जताई। अंकुश कुंडा की ओर से कराया गया यह सदस्यता अभियान स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया। साथ ही आगामी समय में संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1