प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को दिल्ली में 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन से अलग रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बैठक चली। इससे पहले दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन का जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने पुतिन को एक किताब भी भेंट की। यह किताब प्राचीन तमिल क्लासिक ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद है। बता दें कि ब्रिक्स सम्मेलन 12 से 13 सितंबर तक राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
इससे पहले पुतिन का प्लेन आज तड़के करीब तीन बजे पालम एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचा। ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों के साथ साथ 12 देशों को भी समिट का न्योता भेजा गया है और उनके प्रतिनिधि इस समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। जिन देशों के नेता ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए आ रहे हैं उनकी लिस्ट सामने आ गई है।
पुतिन और पीएम मोदी प्रदर्शनी देखने पहुंचे
द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में बैठकर भारत मंडपम में हो रही प्रदर्शनी के लिए रवाना हुए। यहां जल्द ही ब्रिक्स बिज़नेस फोरम का लीडर्स सेशन आयोजित किया जाएगा।
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक में चर्चा के प्रमुख मुद्दे
2030 तक द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य: भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य।
मिस्र के राष्ट्रपति दिल्ली पहुंचे
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी BRICS समिट 2026 के लिए भारत पहुंचे। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी और पुतिन के बीच मीटिंग खत्म
पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच बैठक खत्म हो गई है। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बैठक चली। इस मीटिंग में कई अहम मुद्दे पर चर्चा हुई।
पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से व्यापक बातचीत की। इस बातचीत में 2030 तक सालाना द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने और रक्षा, ऊर्जा व अहम खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की संभावना है।
पीएम मोदी ने पुतिन को भेंट की किताब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्राचीन तमिल क्लासिक ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया।
पीएम मोदी और पुतिन के बीच बैठक शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन और रूसी प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। BRICS समिट 2026 से पहलेपुतिन भारत पहुंचे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भी आज रात यहां पहुंचने का कार्यक्रम है।
पुतिन और पीएम मोदी के बीच इन मुद्दों पर होगी बातचीत
सूत्रों के अनुसार, मोदी-पुतिन की द्विपक्षीय बैठक में चर्चा के संभावित बिंदु ये हो सकते हैं।
मसूद पेजेशकियान भारत पहुंचे
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान BRICS समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। मध्य पूर्व में जारी युद्ध के हालात को देखते हुए उनका ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
उरुग्वे के विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन ने दिल्ली में स्थित हैदराबाद हाउस में मुलाकात की है।
UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस दिल्ली पहुंचे
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने उनका स्वागत किया।
चीन के विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी है कि चीन और भारत, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक की व्यवस्था की जा रही है। शिन्हुआ के अनुसार, कजान और तियानजिन में हुई मुलाकातों के बाद, यह लगातार तीसरा साल होगा जब दोनों नेता मिलेंगे।

