महाराष्ट्र में सोता रहा जेल प्रबंधन, फरार हो गए पांच कैदी

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की कर्जत जेल से 5 आरोपी फरार हो गए। घटना आज सुबह की है जब जेल के सुरक्षाकर्मी नींद इसी दौरान 5 कैदी फरार हो गए। जब जेल के कमरों की तलाशी हुई तो जेल सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए। जेल के कमरों की छत को फोड़कर कैदी फरार पाए गए।

जेल से जो कैदी फरार हुए हैं उनमें हत्या और रेप के भी आरोपी शामिल हैं। इन कैदियों में से एक आरोपी ज्ञानेश्वर आर्म्स एक्ट का आरोपी है। वहीं कैदी अक्षय रामदास राउत, मोहन कुंडलिक और चंद्रकांत महादेव राउत पर हत्या के आरोप हैं। जबकि लक्ष्मण जगताप रेप का आरोपी है।

इस घटना से जेल प्रशासन में खलबली मच गई है। सवाल उठ रहा है कि जेल की छत फोड़कर 5 आरोपी फरार कैसे हो गए ।वहीं इसके पीछे जेल के सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत का भी अंदेशा लगाया जा रहा है ।जेल प्रबंधन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

घटना के बाद पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने अहमदनगर के आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति जेल के कपड़ो में नज़र आए तो इसकी सूचना पुलिस को दें। वहीं जेल के कुछ सुरक्षाकर्मियों पर गाज गिरने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1