लखनऊ: CAA व NRC को लेकर सपा का प्रदर्शन जारी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नागरिक संशोधन कानून के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का लगातार प्रदर्शन आज भी जारी रही है। कलेक्ट्रेट कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। हंगामें के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया।

कैसरबाग में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ प्रदर्शन कर रहे हैं। समाजवादी जिला कार्यालय के पास रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे है। CAA व NRC को लेकर सपा का प्रदर्शन जारी है।पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बैरिकेटर लगा कर कार्यालय पर रोक कर रखी है।

हाथों में नो कैब नो एनआरसी की तख्तियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।समाजवादी जिला कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात है। जिला कलेक्ट्रेट और समाजवादी जिला कार्यलय पर कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम की मेट्रो लाइन बंद कर दी गई है। शाम 5 बजे तक 1 मेट्रो स्टेशन बंद किया गया है। पुलिस की रिपोर्ट के बाद lmrc ने स्टेशन बंद किया बता दें कि आज हो रहे प्रदर्शन के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सपा मुख्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र हो रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1