Lt Gen Manoj Pandey

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे नए आर्मी चीफ, जनरल नरवणे की लेंगे जगह

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे (Lt Gen Manoj Pandey) अगले आर्मी चीफ होंगे। सरकार ने भारतीय सेना प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति‍ पर मुहर लगा दी है। वे इस पद पह पहुंचने वाले पहले इंजीनियर अफसर हैं। मनोज मुकुंद नरवणे (General MM Naravane) के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे (Lt Gen Manoj Pandey) ही थलसेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे। मौजूदा वक्‍त में जनरल मनोज पांडे (Lt Gen Manoj Pandey) उप सेना प्रमुख हैं। वह जनरल नरवणे (General MM Naravane) की जगह लेंगे जो इस माह के आखिर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
रक्षा अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे (Lt Gen Manoj Pandey) को अगले सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है। जनरल मनोज पांडे (Lt Gen Manoj Pandey) पहली मई को 29वें सेना प्रमुख के तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 30 अप्रैल को अपना 28 महीने का कार्यकाल पूरा करने वाले हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र पांडे को दिसंबर 1982 में कोर आफ इंजीनियर्स में कमीशन किया गया था।
लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ पल्लनवाला सेक्टर में आपरेशन पराक्रम के दौरान एक इंजीनियर रेजिमेंट की कमान संभाली थी। दिसंबर 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले के बाद आपरेशन पराक्रम में पश्चिमी सीमा पर सैनिकों और हथियारों की बड़े पैमाने पर तैनाती कर दी गई थी। इस घटना ने भारत और पाकिस्तान को युद्ध के कगार पर ला खड़ा किया था।

पिछले तीन महीनों के दौरान कुछ सैन्य अधिकारी सेवानिवृत्त हुए जिसकी वजह से लेफ्टिनेंट जनरल पांडे (General Manoj Pande) वरिष्‍ठता में शीर्ष पर आ गए। मौजूदा वक्‍त में वह जनरल एमएम नरवणे के बाद सबसे वरिष्ठ अफसर हैं। हाल ही में आर्मी ट्रेनिंग कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला, लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती और लेफ्टिनेंट जनरल वाईके सेवानिवृत्त हुए हैं।
से हेलीकाप्‍टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से अभी तक प्रमुख रक्षा अध्यक्ष का पद भी रिक्त है। अगला अगला चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) कौन होगा इस पर फैसला नहीं हो पाया है।

मालूम हो कि 8 दिसंबर 2021 को एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 12 अन्य सैन्य अधिकारियों की मृत्यु हो गई थी। हाल ही में जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्‍मान पद्मविभूषण से अलंकृत किया गया था। जनरल रावत की बेटियों तारिणी और कीर्तिका ने यह सम्‍मान ग्रहण किया था।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1