Coronavirus World Updates

ब्रिटेन में फिर लगेगा लॉकडाउन?जानिए कोविड संक्रमण रोकने के लिए नए उपाय

ब्रिटेन में Corona के नए मामलों में उछाल के बाद राष्ट्रीय स्तर पर फिर Lockodwn लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। देश में रोजाना तकरीबन 6 हजार नए संक्रमित मिलने पर इस मसले पर विचार-विमर्श शुरू हो गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर दोबारा Lockodwn लगे या नहीं। इस बीच Corona संक्रमण की रोकथाम के लिए कई नए उपाय लागू किए गए हैं।

सरकार ने शुक्रवार को उत्तरी इंग्लैंड में स्थानीय स्तर पर Lockodwn लगाने समेत कई सख्त पाबंदियों की घोषणा की। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के जमावड़े पर रोक लगाने के साथ ही रेस्तरां, सिनेमाघर और पब को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रखने को कहा गया है। उत्तरी इंग्लैंड और लंदन में संक्रमित लोगों की संख्या में तेज उछाल के बाद यह कदम उठाया गया है।

इंग्लैंड में गत 10 सितंबर से रोजाना औसतन करीब 6 हजार नए मामले पाए जा रहे हैं। जबकि पिछले हफ्ते रोजाना औसतन 3,200 मामले पाए गए थे। उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड और लंदन महामारी का केंद्र बन रहे हैं। इस बीच स्काई न्यूज की ओर से दोबारा Lockodwn लगाए जाने के बारे में पूछे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा, ‘मैं अभी इस सवाल का उत्तर नहीं दे सकता। अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या हर 8 दिन में दोगुनी हो रही है। हम लोगों की सुरक्षा के लिए कदम उठाएंगे।’


ब्रिटेन में गिरावट आने के बाद महामारी फिर बढ़ने लगी है। इस देश में अब तक कुल तीन लाख 80 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए गए और 41 हजार से अधिक की जान गई है।

इजरायल में Corona के प्रकोप पर अंकुश लगाने के प्रयास में शुक्रवार से तीन हफ्ते के लिए दोबारा Lockodwn लगा दिया गया। इस नए उपाय के तहत कई कारोबारों को बंद रखने के साथ ही लोगों की आवाजाही और जमावड़े पर रोक रहेगी। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को आगाह किया था कि संक्रमण की रोकथाम के लिए सख्त उपायों की जरूरत पड़ सकती है। इस देश में अब तक कुल एक लाख 75 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं।


न्यूजीलैंड में 5 हफ्ते बाद बीते 24 घंटे के दौरान पहली बार कोई नया मामला नहीं पाया गया। इससे यह माना जा रहा है कि आकलैंड में संक्रमण पर काबू पा लिया गया है। संक्रमण रोकने के लिए इस शहर में Lockodwn लगाया गया था। न्यूजीलैंड में अब तक महज 1,800 मामले पाए गए और 25 की मौत हुई है।

जानिए विश्व के अन्य देशों में कोरोना का असर
रूस : 5,905 नए मामले पाए जाने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 10 लाख 91 हजार से ज्यादा हो गई। 19 हजार 195 की जान गई है।

ब्राजील : महामारी से जूझ रहे इस लैटिन अमेरिकी देश के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो में 7 अक्टूबर से विश्वविद्यालयों को खोल दिया जाएगा।

पाकिस्तान : बीते 24 घंटे में 752 नए मामले पाए जाने से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 3 लाख 4 हजार से ज्यादा हो गया। 6,408 की मौत हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1