COVID-19 cases in India

Good News:कोरोना काल में पहली बार एक दिन में 1 लाख मरीज हुए ठीक

देश में पहली बार एक दिन में करीब एक लाख Corona के मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही Corona को मात देने वाले लोगों की संख्या 42 लाख के करीब पहुंच गई है। हालांकि, इस दौरान 91 हजार से अधिक नए मामले भी सामने आए हैं और कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी लगभग 53 लाख हो गया है। वहीं, इस महामारी ने अब तक 85 हजार से अधिक लोगों की जान भी ले ली है।

राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से शुक्रवार रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार देर रात से अब तक 91,236 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 52 लाख 93 हजार से अधिक हो गई है। इस दौरान 98,910 मरीज ठीक भी हुए हैं और अब तक स्वस्थ हुए लोगों का आंकड़ा 41.94 लाख हो गया है। महामारी के चलते और 1,223 लोगों की मौत हो गई है और मृतकों की संख्या 85,520 पर पहुंच गई है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 52.14 लाख है। जबकि, 41.12 लाख मरीज अब तक ठीक हुए हैं और 84,372 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के पाचं राज्यों महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सक्रिय मामले हैं। इन्हीं 5 राज्यों में Corona महामारी से ठीक होने वाले सबसे अधिक मरीज भी हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 78.86 फीसद हो गई है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.63 फीसद पर आ गई है। पिछले 11 दिनों से रोज 70 हजार से अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं।

महाराष्ट्र में Corona से हालात सुधर नहीं रहे हैं। राज्य में 21,656 नए केस मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 11.67 लाख से अधिक हो गया है। 405 लोगों की मौत भी हुई है। अब तक राज्य में 31,791 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, 22 हजार से अधिक मरीज ठीक भी हुए हैं और Corona को मात दे चुके लोगों की संख्या 8.34 लाख से अधिक हो गई है। सक्रिय मामले 3 लाख से कुछ ही अधिक हैं। पुडुचेरी में 490 नए मामले मिले हैं और छह लोगों की मौत हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 21 हजार से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं और 437 लोगों की मौत हुई है।

गुजरात में नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 1,410 नए केस सामने आए हैं और मरीजों की संख्या बढ़कर 1.20 लाख को पार कर गई है। 16 नई मौतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा भी 3,287 पर पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में लगातार 4 हजार से अधिक नए केस मिलने का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में और 4,127 नए केस मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 2.38 लाख को पार कर गया है। 30 लोगों की मौत भी हुई है और मरने वालों की संख्या 5 हजार के करीब पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में 6,584 नए केस मिले हैं और 90 लोगों की जान गई है। राज्य में अब तक 3.42 लाख संक्रमित मिल चुके हैं और 4,869 लोगों की जान भी जा चुकी है।

दक्षिण भारत के राज्यों में Corona की रफ्तार थम नहीं रही है। हालांकि, आंध्र प्रदेश में नए मामलों में कुछ कमी जरूर आई है। राज्य में 8,096 नए मामले मिले हैं और 67 लोगों की जान गई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 6 लाख को पार कर गई है। राज्य में 5,244 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। केरल में लगातार दूसरे दिन 4 हजार से अधिक नए केस मिले। 4,167 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1.26 लाख से अधिक हो गई है। अब तक 500 से ज्यादा लोगों की जान भी जा चुकी है। इसी तरह तेलंगाना में 2,043 नए केस के साथ कुल मरीजों की संख्या 1.67 लाख से अधिक हो गई है। राज्य में और 11 लोगों की जान गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1