बारिश में भी चमकेंगे आपके लेदर शूज़! भीगने के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है और बारिश की फुहारों ने भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत पहुंचाई है। हालांकि, सुहावने मौसम के साथ बारिश कई छोटी-बड़ी परेशानियां भी लेकर आती है। इनमें सबसे आम समस्या अचानक बारिश में भीग जाना है।
ऑफिस, कॉलेज या किसी जरूरी काम से बाहर निकलते समय अक्सर लोग अचानक होने वाली बारिश की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में कपड़ों के साथ-साथ जूते भी पूरी तरह भीग जाते हैं। कपड़े तो कुछ समय में सूख जाते हैं, लेकिन जूतों को सूखने में काफी समय लगता है और उनकी सही देखभाल न की जाए तो वे खराब भी हो सकते हैं।
खासकर चमड़े (लेदर) के जूते पहनने वालों को मानसून के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कई बार लोग अनजाने में गीले लेदर शूज़ के साथ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनकी चमक, बनावट और मजबूती प्रभावित हो जाती है। आइए जानते हैं कि बारिश में भीगने के बाद लेदर शूज़ के साथ किन गलतियों से बचना चाहिए।

जूतों को सीधे धूप में रख देना
बारिश में भीगने के बाद लेदर शूज़ को तेज धूप में सुखाने की गलती न करें। अधिक गर्मी के कारण चमड़ा सख्त हो सकता है, उसमें दरारें पड़ सकती हैं और उसका रंग भी फीका पड़ने लगता है। ऐसे में जूतों को प्राकृतिक तरीके से कमरे के तापमान पर सूखने देना ही बेहतर विकल्प है।

हेयर ड्रायर या हीटर का इस्तेमाल
लेदर शूज़ को जल्दी सुखाने के लिए हेयर ड्रायर, हीटर या ब्लोअर का इस्तेमाल करने से बचें। तेज गर्म हवा जूतों की नमी को तेजी से खत्म कर देती है, जिससे चमड़ा सिकुड़ सकता है और उसकी प्राकृतिक चमक व मुलायमपन प्रभावित हो सकता है।

गीले जूतों को ऐसे ही छोड़ देना
बारिश में भीगने के बाद जूतों को लंबे समय तक गीला छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है। इससे उनमें बदबू और फफूंदी की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए घर पहुंचते ही जूतों को साफ और सूखे कपड़े से हल्के हाथों से पोंछकर सुखाने की प्रक्रिया शुरू कर दें।

जोर-जोर से रगड़कर साफ करना
लेदर शूज़ पर कीचड़ या गंदगी लग जाए तो उन्हें जोर से रगड़ने की गलती न करें। ऐसा करने से चमड़े की ऊपरी परत को नुकसान पहुंच सकता है। बेहतर होगा कि पहले गंदगी को सूखने दें और फिर मुलायम कपड़े या सॉफ्ट ब्रश की मदद से धीरे-धीरे साफ करें।

जूतों के अंदर अखबार न भरना
बारिश में भीगने के बाद लेदर शूज़ की शेप बिगड़ सकती है। इससे बचने के लिए जूतों के अंदर अखबार या टिश्यू पेपर भर दें। यह अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करता है और जूतों का आकार भी बरकरार रखता है।

कैसे करें सही देखभाल?
लेदर शूज़ पूरी तरह सूख जाने के बाद उन पर कंडीशनर या पॉलिश जरूर लगाएं। इससे चमड़े की चमक और नमी बरकरार रहती है। वहीं, मानसून में जूतों को पानी से बचाने के लिए पहनने से पहले उन पर वॉटर-रेसिस्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1