कैसा होगा आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष: जल्दबाजी में कोई काम न करें। आपको लिए हिए निर्णयों पर फिर से एकबार विचार कर लीजिए ताकि आपको पछतावा न हो। साथ ही आज आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

वृषभ: इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। आपने जीवन में आपको काम के अलावा निजी जीवन के बारे में भी सोचना होगा वरना दिक्कत आ सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

मिथुन: धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। लेनदेन में सावधान रहें, रिश्तेदारी में बातचीत करते समय ध्यान रखें।

कर्क: जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है, पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है। विदेश से लाभ होगा।

सिंह: यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। आपकी आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। ननिहाल से भी लाभ होने की संभावना है।

कन्या: इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बोलचाल में कटुता न आने दें। समय अभी भले ही विपरीत हो लेकिन आपको प्रयास करना होगा कि आप लोगों से अच्छे से बात करें।

तुला: आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने काम पर खूब मन लगाकर ध्यान दें। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर होने की संभावना है।

वृश्चिक: आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने काम पर खूब मन लगाकर ध्यान दें। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर होने की संभावना है।

धनु: आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। यदि कोई संपत्ति खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।

मकर: आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं, परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। लोग आपसे ईर्ष्या भी करेंगे।

कुंभ: आपको स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। जो माहौल चल रहा है ऐसे में बहुत ही सावधानी से अपना और परिवार का ध्यान रखिए।

मीन: आपको अपने करीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है, इसलिए सावधानीपूर्वक कार्य करें। अजनबियों से दूर रहें, धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1